Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में, सीएम मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

Written by  Arvind Kumar -- August 04th 2021 07:34 PM -- Updated: August 04th 2021 07:35 PM
रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में, सीएम मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में, सीएम मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़। ओलंपिक खेलों में 57 किलो भारवर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के रवि दहिया फाइनल में पहुंच गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई देते हुए उन्हें स्वर्ण पदक की जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक सन्देश में कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि रवि दहिया स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज महिला हॉकी का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए भी अति व्यस्तता के बावजूद समय निकाला। मुख्यमंत्री टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हरियाणा के खिलाड़ियों के मुकाबलों के सम्बंध में निरन्तर जानकारी ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री सुबह से ही कुश्ती और हॉकी मुकाबलों को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे। यह भी पढ़ें- सुखबीर सिंह बादल ने खोला घोषणाओं का पिटारा यह भी पढ़ें- सीएम मनोहर लाल खट्टर को मिली धमकी गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 9 खिलाड़ी हैं। ओलंपिक के इतिहास में भारत की महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना से हार गई। टीम अब कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।


Top News view more...

Latest News view more...