Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की गिरफ्तारी पर किसने दी क्या प्रतिक्रिया

Written by  Arvind Kumar -- August 22nd 2019 12:26 PM -- Updated: August 22nd 2019 12:30 PM
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की गिरफ्तारी पर किसने दी क्या प्रतिक्रिया

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की गिरफ्तारी पर किसने दी क्या प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद बीते शाम पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस एकजुट है और सभी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बचाव में उतर गए हैं। कांग्रेस नेताओं का चिदंबरम के बचाव में क्या कुछ कहना है और चिदंबरम की गिरफ्तारी को कौन जायज ठहरा रहा है, आइए देखते हैं। पूर्व वित्तमंत्री की गिरफ्तारी के बाद किसने क्या कहा, आइए देखते हैं। राहुल गांधी ने चिदंबरम की गिरफ्तारी की निंदा की और मोदी सरकार पर सीबीआई और ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पूरी तरह चिदंबरम के साथ है।


पूर्व वित्त मंत्री के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी को टारगेट किया जा रहा है। कार्ति ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात भी कही। भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चिदंबरम की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। यह भी पढ़ेंचिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

Top News view more...

Latest News view more...