Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

किसानों से वार्ता के लिए तैयार, कृषि कानूनों में कुछ गलत नहीं: राजनाथ सिंह

Written by  Arvind Kumar -- August 19th 2021 12:10 PM -- Updated: August 19th 2021 12:14 PM
किसानों से वार्ता के लिए तैयार, कृषि कानूनों में कुछ गलत नहीं: राजनाथ सिंह

किसानों से वार्ता के लिए तैयार, कृषि कानूनों में कुछ गलत नहीं: राजनाथ सिंह

पंचकूला। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों से हम वार्ता करने के लिए तैयार हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो हम बात करने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार में डेढ़ लाख करोड़ की रकम सीधे किसानों के खाते में गई है यह पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों का मैने अध्ययन किया है, इसमें किसी तरह का कोई गलत नहीं है। किसानों में कई तरह के भ्रम पैदा करने का काम किया गया है। यह भी पढ़ें- अयोग्य घोषित 11 दलबदलू पूर्व विधायक वर्षों से ले रहे पेंशन, RTI में खुलासा यह भी पढ़ें- पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारणों का अध्ययन करने के लिए पहुंची टीम दरअसल राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन वीडियो कॉंफ्रेंसिग के जरिए बोल रहे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के उत्सव में उपस्थित होकर बहुत खुशी हुई है। यह उत्सव जनता और सरकार के आपसी सहयोग का उत्सव है। इस पर उन्होंने सरकार को बधाई भी दी।


Top News view more...

Latest News view more...