Advertisment

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों पर मिले गाय और जानवरों के अवशेष, 1 किलोमीटर तक फैला था खून और मांस के लोथड़े

author-image
Vinod Kumar
New Update
फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों पर मिले गाय और जानवरों के अवशेष, 1 किलोमीटर तक फैला था खून और मांस के लोथड़े
Advertisment
फरीदाबाद: की अरावली की पहाड़ियों पर हजारों गाय और दूसरे जानवरों के अवशेष मिलने से जिला प्रशाशन और पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर चारों और मृत गाय, नील गाय और दूसरे जानवरों के हजारों शव पड़े हुए थे और साथ ही चारों ओर खून, मांस के लोथड़े और हड्डियों के ढेर लगे हुए थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लोग सुबह बंदरों को खाना डालने गए थे। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों और लगभग 1 किलोमीटर के जंगल के इलाके में खून, मांस के लोथड़े और हड्डियों के ढेर लगे हुए हैं। यहां शहर से मरे हुए पशुओं के शरीर को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने का ठेका जिस व्यक्ति को दिया हुआ था उसने नियम कायदे कानून सबको ठेंगा दिखाते हुए खूबसूरत अरावली की पहाड़ियों और जंगल मे ले जाकर डालना शुरू कर दिया और लगभग 1 किलोमीटर के एरिया को नरक बना डाला। पशुओं की खाल खींच कर अलग ढेर लगा रखा था। publive-image जंगल के मंजर को देखकर लोगों की रूह कांप गई।  पशुओं की आंतड़ियों को निकाल कर उनको सूखने के लिए लटका रखा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत हमें मिली है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। publive-image वहीं इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों मो बताया की शहर से मृत पशुओं को उठाने का ठेका जिस व्यक्ति को दिया गया है उसको फरीदाबाद में किसी भी जगह इस काम को करने की इजाजत नहीं दी गई। मीडिया के माध्यम से हमे इस जानकारी मिली है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई जल्दी ही की जायेगी। publive-image    -
haryana faridabad aravalli-hills dead-animals
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment