Advertisment

गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

author-image
Arvind Kumar
New Update
गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत
Advertisment
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर
Advertisment
हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। Police Medal गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा,
Advertisment
नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। publive-image Police Medal गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं।
Advertisment
publive-image यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचे किसान यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डा Police Medal गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। -
haryana-police police-medals haryana-latest-news republic-day-2021
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment