Advertisment

पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर! कांग्रेस बोली- क्या यही हैं मोदी सरकार के “अच्छे दिन”?

author-image
Arvind Kumar
New Update
पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर! कांग्रेस बोली- क्या यही हैं मोदी सरकार के “अच्छे दिन”?
Advertisment
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को “अच्छे दिन” का वादा याद दिलाया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय भाव 50.96 USD/बैरल है, जो डॉलर-रुपए भाव के अनुसार ₹3725.92 प्रति बैरल बनता है।
Advertisment
Petrol Diesel Price Hike पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर! कांग्रेस बोली- क्या यही हैं मोदी सरकार के “अच्छे दिन”? publive-imageयह भी पढ़ें- काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई सुरजेवाला ने बताया कि 1 बैरल=159 लीटर। इसलिए कच्चे तेल का प्रति लीटर भाव 23.43 रु. बनता है। लेकिन पेट्रोल का भाव ₹84.20 और डीज़ल ₹74.38 लीटर हो गया है।
Advertisment
Petrol Diesel Price Hike पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर! कांग्रेस बोली- क्या यही हैं मोदी सरकार के “अच्छे दिन”? publive-image यह भी पढ़ें- आज से धुंध और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार उन्होंने कहा कि न केवल पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत 73 साल में उच्चतम स्तर पर हैं वहीं साढ़े छ साल में मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स लगा ₹19,00,000 करोड़ देशवासियों से वसूल चुकी है। सुरजेवाला ने बताया कि मई 2014 के बाद मोदी सरकार डीज़ल पर एक्साईज 820% व पेट्रोल पर 258% बढ़ा चुकी है। Petrol Diesel Price Hike पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर! कांग्रेस बोली- क्या यही हैं मोदी सरकार के “अच्छे दिन”? सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को देशवासियों से ये लूट बंद करनी चाहिए और जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल के दाम बढ़ने से आम जनता का बजट बिगड़ गया है और इसका ज्यादा असर किसान-मज़दूर वर्ग पर पड़ा है। इससे खाने पीने की चीजें और महंगी होगी। क्या यही मोदी सरकार के “अच्छे दिन” हैं? -
petrol-diesel-price congress-leader-randeep-surjewala petrol-diesel-price-hike rise-in-petrol-diesel-price
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment