Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले

Written by  Arvind Kumar -- February 18th 2020 05:18 PM
रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले

रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले

बहादुरगढ़। (प्रदीप धनखड़) हरियाणा में 1000 लड़कों पर 923 लड़कियां हैं। ये तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में हजार लड़कियों पर मनचलों की संख्या कितनी है। नहीं ना! हमें भी नही पता था। लेकिन हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सैल के चेयरमैन रॉकी मित्तल को पता है। रॉकी मित्तल ने स्कूली छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि हजार लड़कियों पर 10 मनचले हैं और पांच हजार लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों की संख्या महज 50 ही है। अब इन मनचलों से छुटकारा पाने का फार्मूला भी रॉकी मित्तल ने बता दिया है। रॉकी ने छात्राओं को कहा कि जो मनचला उन्हें छेड़े, तंग करे उससे उसका नंबर ले लो और हमें दे दो। गुलाबी गैंग की तरह अपना गैंग बना लो और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दो। [caption id="attachment_389808" align="aligncenter" width="700"]Haryana News | Rocky Mittal Message to Haryana Girls रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले[/caption] बहादुरगढ़ के मॉर्डन स्कूल के छात्राओं को सशक्त बनाने आए रॉकी ने स्कूली छात्राओं को प्रेरित करते हुए हरियाणा के सब लड़कों की बेइज्जती भी कर दी! रॉकी ने कहा कि हरियाणा की बेटियां किसी से कम नहीं है। ओलंपिक में मैडल ला रही हैं बेटियां और हरियाणा के लड़के सिर्फ उल्हाना लाने का ही काम कर रहे हैं। [caption id="attachment_389806" align="aligncenter" width="700"]Haryana News | Rocky Mittal Message to Haryana Girls रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले[/caption] रॉकी मित्तल पब्लिसिटी सैल के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में मॉर्डन स्कूल की छात्राओं को प्रेरणा देने के लिए आए थे। मनचलों को असुरों की संज्ञा देते हुऐ सबक सिखाने की शपथ भी रॉकी मित्तल ने दिलवाई। ये भी कहा कि हरियाणा में अब मनचलों की खैर नहीं रहेगी। हर वर्ग से विचार विमर्श कर हरियाणा का विकास भी करवाने और उस विकास का जमकर प्रचार करने की बात भी रॉकी मित्तल ने कही है। इसी दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने भी अपने चेयरमैन का स्वागत भी कर दिया। यह भी पढ़ें: हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...