Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

समुद्री डाकुओं ने हरियाणा के युवक सहित सात नाविकों को बनाया बंदी

Written by  Arvind Kumar -- May 06th 2019 01:04 PM -- Updated: May 06th 2019 01:05 PM
समुद्री डाकुओं ने हरियाणा के युवक सहित सात नाविकों को बनाया बंदी

समुद्री डाकुओं ने हरियाणा के युवक सहित सात नाविकों को बनाया बंदी

चंडीगढ़। (संजय मल्होत्रा) करीब दो सप्ताह पहले नाइजीरिया में अगवा किए गए नाविकों में हरियाणा का अंकित हुड्डा भी शामिल है। नाइजीरिया के बोनी द्वीप से समुद्री डाकुओं के दल ने 5 भारतीयों सहित 7 नाविकों को बंदी बना लिया था। घटना 19 अप्रैल की है। अंकित हुड्डा (20) रोहतक जिले के गांव आसन का रहने वाला है और अपनी मां का एकमात्र सहारा है। अंकित के पिता करीब 8 वर्ष पहले लापता हो गए थे। तब से उनका कोई अता-पता नहीं है। रोहतक से ग्रेजुएशन करने के बाद अंकित ने नाइजीरिया की एक मर्चेंट शिप कंपनी में नाविक के तौर पर नौकरी हासिल कर ली थी। इस घटना के बाद अंकित की मां सदमें में है। अंकित के परिजन लगातार विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग के संपर्क में हैं। लेकिन अभी तक अंकित की रिहाई के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। उसके परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के भी कई प्रयास किए हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। [caption id="attachment_291729" align="aligncenter" width="700"]Nigeria समुद्री डाकुओं ने हरियाणा के युवक सहित सात नाविकों को बनाया बंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)[/caption] यह भी पढ़ें : नक्सली हमले में 16 जवान शहीद, पीएम मोदी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा अंकित हुड्डा का परिवार उनकी रिहाई के लिए पाकिस्तान के जाने माने मानवाधिकर वादी अंसार बर्नी से भी संपर्क कायम कर रहा है। अंसार बर्नी के प्रयासों से ही साल 2011 में 6 भारतीय नाविकों को सोमालिया के समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़वाया जा सका था। इनमें हरियाणा के रविंदर गुलिया भी शामिल थे।

इस बीच नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि अगवाकारों के साथ संपर्क साधा जा चुका है पर इस पड़ाव पर सावधानी बरता जाना बेहद आवश्यक है।
यह भी पढ़ें : करंट लगने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक झुलसा

Top News view more...

Latest News view more...