Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

हरियाणा में बड़ा हादसा: स्कूल की छत गिरने से 25 छात्र और छात्राएं गंभीर रूप से घायल

Written by  Arvind Kumar -- September 23rd 2021 02:50 PM
हरियाणा में बड़ा हादसा: स्कूल की छत गिरने से 25 छात्र और छात्राएं गंभीर रूप से घायल

हरियाणा में बड़ा हादसा: स्कूल की छत गिरने से 25 छात्र और छात्राएं गंभीर रूप से घायल

सोनीपत। सोनीपत के गन्नौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव बाय रोड पर स्थित जीवानंद स्कूल की छत गिरने से 25 के करीब छात्र और छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में 3 मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल छात्र और छात्राओं को गन्नौर सामुदायिक हॉस्पिटल भिजवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CMO भी तत्काल अस्पताल पहुंचे और स्टाफ को घायलों का बेहतर इलाज करने के बारे में दिशा निर्देश दिए। 5 छात्रों को गंभीर हालत के चलते खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है। है। करीब सभी घायल बच्चों के सिर पर टांके लगे हैं। यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को जींद में होगी इनेलो की सम्मान रैली, राष्ट्रीय स्तर के नेता करेंगे शिरकत यह भी पढ़ें- ब्रिटेन ने कोविशील्ड को दी मान्यता, सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल हादसे की सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Top News view more...

Latest News view more...