Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

Russia Ukraine War LIVE UPDATE: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड दे रहा बिना वीजा के एंट्री, भारत बढ़ाएगा उड़ानों की संख्या

Written by  Vinod Kumar -- February 27th 2022 10:33 AM -- Updated: February 27th 2022 05:24 PM
Russia Ukraine War LIVE UPDATE: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड दे रहा बिना वीजा के एंट्री, भारत बढ़ाएगा उड़ानों की संख्या

Russia Ukraine War LIVE UPDATE: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड दे रहा बिना वीजा के एंट्री, भारत बढ़ाएगा उड़ानों की संख्या

मोल्दोवा के विदेश मंत्री को जयशंकर ने किया फोन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन-मोल्दोवा सीमा पर भारतीय नागरिकों के प्रवेश की सुविधा के लिए समर्थन की मांग के लिए मोल्दोवा के विदेश मंत्री निकू पोपेस्कु को फोन किया। एस जयशंकर ने ट्वीट किया, उनकी तैयार प्रतिक्रिया और मजबूत समर्थन की हम सराहना करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि कल वहां पहुंचेंगे। हंगरी के विदेश मंत्री से एस जयशंकर ने की बात विदेश मंत्री डॉ। एस जयशंकर ने हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो को फोन किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट किया, अब तक प्रदान की गई निकासी सहायता के लिए धन्यवाद। हंगरी-यूक्रेन सीमा पर और सहयोग का अनुरोध किया। हंगरी के विदेश मंत्री से एस जयशंकर ने की बात विदेश मंत्री डॉ। एस जयशंकर ने हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो को फोन किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट किया, अब तक प्रदान की गई निकासी सहायता के लिए धन्यवाद। हंगरी-यूक्रेन सीमा पर और सहयोग का अनुरोध किया। छात्रों की वतन वापसी के लिए फ्लाइट बढ़ाएगी भारत सरकार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सरकार के खर्चे पर देश वापस लाया जाएगा। हमने इस उद्देश्य के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की अनुमति से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। भारतीय छात्रों को दी जा रही बिना वीजा के पोलैंड में एंट्री

भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने कहा कि पोलैंड यूक्रेन में रूसी आक्रमण से बचने वाले भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के पोलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है।
रूस के हमले को बताया नरसंहार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर कर दिया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण नरसंहार की दिशा में उठाया गया कदम है।उन्होंने कहा, "रूस ने बुराई का रास्ता चुना है और दुनिया को उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए।" रूस सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है, जिसके चलते उसके पास प्रस्तावों को वीटो करने की शक्ति है।राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध अधिकरण को यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने रूसी आक्रमण को 'राज्य प्रायोजित आतंकवाद' करार दिया। यूक्रेन के दो बड़े शहरों को घेरने का दावा यूक्रेन पर रूसी हमले के चौथे दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के दो शहरों को घेरने का दावा किया है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों से आर्थिक और सैन्य सहायता मिलने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के तमाम शहरों पर रूस ने अपने हमले तेज कर दिये हैं। खारकीव में घुसी रूस की सेना रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस चुकी है। Chernihiv में स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने रूसी टैंक के काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने कुछ टैंकों में आग लगा दी है।इस घटना के बाद से वहां हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।रूसी सेना भी वहां डटी हुई है। सूमी में हवाई हमले का अलर्ट जारी सूमी में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।कहा गया है कि लोग अपने नजदीकी शेल्टर में चले जाएं।बता दें कि रूस के साथ सीमा से लगभग 20 किलोमीटर (12.4 मील) दक्षिण में स्थित है।यूक्रेनी मीडिया और सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो में रूसी वाहनों को खारकिव में घूमते दिखाया गया है खारकीव में रूसी सेना के घुसने के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। रूसी वाहनों का एक काफिला खिमप्रोम से सूमी शहर की ओर आ रहा है। इस दौरान यूक्रेन के सेना ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और खिड़कियों से दूर रहने को कहा है। शनिवार को चेर्नोबिल के परमाणु प्लांट पर कब्जा करने के बाद रूसी आर्मी अब एक और न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जे की कोशिश में है।रूसी सैनिकों की ओर से ताबड़तोड़ बम के गोलों और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन ठुकाराया बातचीत का ऑफर यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यूक्रेन से बातचीत के लिए रूस ने यूक्रेन को ऑफर दिया था। कीव से 20 किलोमीटर दूर बुका में घुसी रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं। क्योंकि यहां रूसी सेना कब्जे की तैयारी कर रही है। बता दें कि कीव से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित शहर बुका में रूसी सेना दाखिल हो गई है। रूसी सैनिक खारकीव के बाद सूमी में घुसे रूस की सेना अब यूक्रेन पर कब्जे की तैयारी कर रही है। बता दें कि जहां रूसी सेना खारकीव में घुस चुकी है, वहीं अब सूमी में भी सैनिक दाखिल हो रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के न्यूक्लियर कचरे पर हमला किया यूक्रेन ने रूसी हमलों के लेकर कहा है कि अब रूसी सेना खतरनाक कदम उठा रही है। दुश्मन रूस ने न्यूक्लियर कचरे पर हमला कर दिया है। हालांकि इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है। बता दें कि कीव की सड़कों पर लड़ाई जारी है। रूस ने मिसाइल से कीव पर बमबारी की है। वर्तमान में विनाश की सीमा का आकलन करना संभव नहीं है। कीव में दहशत का माहौल, रूस के 2 लड़ाकू विमान गुजरे यूक्रेन में लोगों की जान पर बन आई है। दरअसल जंग के चौथे दिन के हालात ऐसे हैं कि यहां रूसी सेना अब कीव में कब्जे की तैयारी है। खारकीव में सेना घुस चुकी है। ऐसे में कीव में दहशत का माहौल है। कीव में खतरे से सायरन गूंज रहे हैं। हुलिया बदलकर रूसी फौज के घुसने की आशंका जताई गई है। लिहाजा ये भी कहा गया है कि लोग सतर्क करें। यहां लोग जान बचाकर गांवों की ओर भाग रहे हैं। रूस अपने हवाई क्षेत्र को स्लोवेनिया से विमानों के लिए कर रहा है बंद रूस अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया से विमानों के लिए बंद कर रहा है, यह एक ऐसा कदम है जो यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है। रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है। एजेंसी ने शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की भी सूचना दी थी। सरां ने की 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत गुरुवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि ‘‘वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है’’ क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ukriane russia attack सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो चुके हैं। वहां उन्होंने सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जानकारी के मुताबिक रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी कब्जे की तैयारी कर रही है। सभी लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा कारणों से कीव में सभी लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। हमारे होटल में भी बाहर जाने के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। पूछने पर बताया गया कि किसी को कल तक बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। अब से कुछ देर पहले एयर रेड सायरन के बजने के बाद हम बेसमेंट बंकर में है। कीव में सभी लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा कारणों से कीव में सभी लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। हमारे होटल में भी बाहर जाने के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। पूछने पर बताया गया कि किसी को कल तक बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। अब से कुछ देर पहले एयर रेड सायरन के बजने के बाद हम बेसमेंट बंकर में है। रूस ने किया इमारत पर धमाका 6 लोगों समेत 7 साल की बच्ची की मौत बातचीत को तैयार नहीं Ukraine रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा कर दिया है कि अब यूक्रेन पर हर दिशा से हमला करने का काम किया जाएगा। उनके अनुसार रूस ने बातचीत का जो प्रस्ताव दिया था, उसे यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। रूस ने खारकीव में ब्लास्ट की गैस पाइलपाइन यूक्रेन-रूस में युद्ध अब खतरनाक होता जा रहा है। रूस यूक्रेन पर चौथ दिन भी लगातार हमले कर रहा है। लिहाजा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना ने गैस पाइपलाइन उड़ा दी है। Russia Ukraine War (2) बार और शराब की दुकानों में हो रहा रूस का अनोखा विरोध यूक्रेन पर हमला करने के लिए दुनियाभर में रूस को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब बार और शराब की दुकानों में भी अलग तरीके से रूस का विरोध हो रहा है। अमेरिका के ग्रांड रेपिड्स में कुछ बार और शराब की दुकानों में रूस की वोदका बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। जबकि यूक्रेन की ब्रांड को बढ़ावा दिया जा रहा है। रूस ने चार देशों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र रूस ने अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले इन देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का ऐलान किया था। Russia Ukraine War (2) रूस की घोषणा- यूक्रेन पर हमले किये जाएंगे और तेज चेर्नोबिल के प्लांट करने के बाद रूसी आर्मी अब एक और न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जे की कोशिश में है। वहीं रूस ने बड़ी घोषणा करते हुये कहा कि अब यूक्रेन पर हमले और तेज किये जायेंगे। रूस अब यूक्रेन पर चारों तरफ से हमला करेगा। रूस ने कहा था कि उसने पहले कीव पर हमले धीमे कर दिये थे। यूक्रेन ने रूस और बेलारूस के लिए अपनी सीमाओं को बंद किया रूसी हमले के बाद यूक्रेन के वासिलकीव शहर के तेल डिपो में आग लग गई। यूक्रेन ने रूस और बेलारूस के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है। रूसी सेना ने इमारत पर किया मिसाइल से हमला कीव में बिल्डिंग पर मिसाइल से हमला किया गया है। यूक्रेन के गृहमंत्रालय ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के 9/11 हमले और यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से किए जा रहे हमले की तुलना करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।   रूस का एक और विमान गिरा दिया गया यूक्रेन में रूस को भी जंग में मिल रहे हैं जख्म। यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस का एक और विमान गिरा दिया गया है। तस्वीरें भी जारी की गई है। खारकोव शहर के आसमान में रूसी विमान को हिट किया गया और विमान मार गिराया गया। बैकग्राउंडर Russia-Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine Crisis) के बीच जारी जंग का आज चौथा दिन है। रूस की ओर से लगातार हमला जारी है तो यूक्रेन भी माकूल जवाब दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध और बातचीत के जरिए रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह तत्काल सैन्य कार्रवाई रोक दे, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। हमले में अब तक यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। भारत भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Top News view more...

Latest News view more...