Advertisment

गोल्डन गर्ल साक्षी मलिक: ससुराल और मायके में खुशी की लहर, परिवार स्वागत के लिए बेकरार

author-image
Vinod Kumar
New Update
गोल्डन गर्ल साक्षी मलिक: ससुराल और मायके में खुशी की लहर, परिवार स्वागत के लिए बेकरार
Advertisment
रोहतक/तिलक भारद्वाज: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रोहतक की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। साक्षी मलिक के स्वर्ण पदक जीतते ही उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर दौड़ गई। रोहतक में साक्षी मलिक के परिजनों जीत के बाद मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साक्षी ने वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में अब यह स्वर्ण पदक हासिल किया है। साक्षी मलिक के पदक जीतने के बाद उनके मायके और सुसराल में खुशी की लहर छाई हुई है। दोनों परिवार साक्षी के गोल्ड मेडल जितने पर बहुत खुश है।
Advertisment
publive-image साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक का कहना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में साक्षी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और हरियाणा का झंडा बुलंद कर दिया। साक्षी के लौटने पर एयरपोर्ट से ही घर तक गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत किया जाएगा। publive-image मां सुदेश मलिक का कहना है कि साक्षी पूरे प्रदेश की बेटी है और उसने राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम ऊंचा किया है। अब साक्षी गोल्डन गर्ल के नाम से जानी जाएगी। गोल्ड जीतने की उन्हें बहुत खुशी है। publive-image वहीं साक्षी के ससुर और कोच सत्यवान ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा की उसने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर बहुत खुशी हो रही है। बता दें कि फाइनल में साक्षी मलिक ने कनाडा की रेसलर एना गोंजालेज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत का ये 8वां स्वर्ण पदक था। साक्षी के साथ साथ बजरंग और दीपक पुनिया ने भी गोल्ड जीता है। सीएम मनोहर लाल ने सभी विजेता पहलवानों को बधाई दी है।-
gold sakshi-malik birmingham 22nd-commonwealth-games
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment