Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी बनेंगी दुल्हनिया, हरियाणा के इस गबरू से होगी शादी [EXCLUSIVE]

Written by  Arvind Kumar -- December 31st 2019 11:36 AM -- Updated: December 31st 2019 11:37 AM
Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी बनेंगी दुल्हनिया, हरियाणा के इस गबरू से होगी शादी [EXCLUSIVE]

Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी बनेंगी दुल्हनिया, हरियाणा के इस गबरू से होगी शादी [EXCLUSIVE]

चंडीगढ़। हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद सपना चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया है। सपना के मुताबिक वो साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी! उनकी शादी हरियाणा के गबरू से तय हुई है। हालांकि सपना ने अभी अपने होने वाले पति का नाम नहीं बताया है। [caption id="attachment_374646" align="aligncenter" width="700"]Sapna Choudhary Wedding: Sapna Chaudhary Marriage Date Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी ने शादी के लिए की हां[/caption] हालांकि पहले सपना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वो शादी-वादी नहीं करना चाहतीं। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या? उन्होंने बाद में कहा था कि अभी वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं। यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं। [caption id="attachment_374645" align="aligncenter" width="700"]Sapna Choudhary Wedding: Sapna Chaudhary Marriage Date Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी ने शादी के लिए की हां[/caption] सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई। [caption id="attachment_374644" align="aligncenter" width="700"]Sapna Choudhary Wedding: Sapna Chaudhary Marriage Date Sapna Choudhary Wedding: सपना चौधरी ने शादी के लिए की हां[/caption] बता दें कि हरियाणा डांसर सपना चौधरी के जलवों के दीवाने लाखों हैं। सोशल मीडिया पर वह एक पॉप्युलर स्टार हैं। उनके डांस वीडियो तहलका मचा रहे हैं। हरियाणवी डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी अपने डांस के जलवे बिखेर चुकी हैं। 'देसी क्वीन' सपना फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया और टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यह भी पढ़ेंहिमाचल में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, मौसम फिर हुआ खराब और बढ़ेगी शीतलहर ---PTC NEWS----


Top News view more...

Latest News view more...