Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Written by  Arvind Kumar -- September 08th 2019 10:00 AM -- Updated: September 08th 2019 10:02 AM
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद 95 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते एक हफ्ते से राम जेठमलानी काफी बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण बेहद कमजोर भी हो गए थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार आज शाम को लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा। [caption id="attachment_337612" align="aligncenter" width="700"]Ram Jethmalani 2 (1) वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार[/caption] राम जेठमलानी के निधन पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य ने शोक जताया है। [caption id="attachment_337611" align="aligncenter" width="700"]amit shah (1) वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार[/caption] आपको बता दें कि एक दिग्गज वकील होने के साथ-साथ राम जेठमलानी केंद्रीय कानून मंत्री भी रहे थे। उन्होंने कई मशहूर और विवादित केसों की पैरवी की थी। इसमें इंदिरा गांधी केस के हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे केस शामिल थे। यह भी पढ़ें : जेटली के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे मोदी, आज परिवार से की मुलाकात ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...