Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

गोबिंद सागर झील में पानी में डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए बारी बारी सात दोस्तों ने लगा दी छलांग, तीन शव बरामद

Written by  Vinod Kumar -- August 01st 2022 06:35 PM -- Updated: August 01st 2022 06:38 PM
गोबिंद सागर झील में पानी में डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए बारी बारी सात दोस्तों ने लगा दी छलांग, तीन शव बरामद

गोबिंद सागर झील में पानी में डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए बारी बारी सात दोस्तों ने लगा दी छलांग, तीन शव बरामद

ऊना/प्रक्रम चंद: गोबिंद सागर झील में 7 युवकों के डूबने की खबर है। हिमाचल में ऊना के अंदरौली में बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास 7 युवक गोबिंद सागर झील में डूब गए। तीन शवों का बरामद कर लिया गया है। चार बचे हुए चार युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। हासदा ऊना के बगाणा में पेश आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बनूर से 11 युवक मां नैना देवी में माथा टेकने के बाद बाबा बालक नाथ जा रहे थे और रास्ते ऊना के साथ लगते बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास रुके थे। पानी देखकर एक लड़का नहाने उतरा और डूबने लगा उसको बचाने के लिए दूसरे ने पानी में छलांग लगा दी। इसी तरह एक के बाद एक सात युवकों ने पानी में छलांग लगा दी। डूबे हुए युवकों की उम्र 16 से 19 साल बताई जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...