Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध

Written by  Vinod Kumar -- September 26th 2022 01:22 PM
Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध

Shardiya Navratri 2022: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। 9 दिनों तक देश-प्रदेश में मां शक्ति की आराधना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना और पूजा-अर्चना करने पर भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़ और हिमाचल के बिलासपुर में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैणा देवी में भक्तों की भारी भीड़ नवरात्रि पर उमड़ी। कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों ने इसी सावित्री शक्तिपीठ में आराधना कर विजय की कामना की थी। वहीं, बहादुरगढ़ के बेरी में माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आना जारी है। बताया जाता है कि महाभारत काल से इस प्राचीन मंदिर का इतिहास जुड़ा है। वहीं, हरियाणा के बिलासपुर में स्थित नैणा देवी शक्तिपीठ में भी नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। श्री नैना देवी मंदिर को हरियाणा के समाजसेवी संस्था की ओर से खास रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। नवरात्रि पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। हिमाचल के कांगड़ा स्थित शक्तिपीठ ज्वालाजी के कपाट भी सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज्वालाजी मंदिर पहुंचे एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर और ड्रोन के जरिए पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है, ताकि असमाजिक तत्व किसी तरह की गड़बड़ी ना फैला सकें। वहीं पार्किग व यातायात व्यवस्था भी चुस्त दरुस्त की गई है।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...