Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

पिछले पांच दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट जारी, आज निवेशकों को हुआ 8 लाख करोड़ का नुकसान

Written by  Vinod Kumar -- January 24th 2022 02:49 PM -- Updated: January 24th 2022 03:07 PM
पिछले पांच दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट जारी, आज निवेशकों को हुआ 8 लाख करोड़ का नुकसान

पिछले पांच दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट जारी, आज निवेशकों को हुआ 8 लाख करोड़ का नुकसान

sahre mareket: सोमवार शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हाहाकार मच गया है। निफ्टी (Nifty) में 550 अंकों से अधिक की गिरावट आई तो सेंसेक्स (Sensex) 19 सौ अंक से ज्यादा टूट गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) दोनों 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज की गिरावट में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देखें तो निवेशकों को कुल 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को देखें तो बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपये था जो आज गिरकर 262 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिर गया. इसके बाद जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा, बाजार गिरता चला गया। पूरे दिन मार्केट को सांस लेने का मौका नहीं मिला। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर चुका था।  इससे बिकवाली और तेज हो गई। दोपहर 02:15 बजे तक सेंसेक्स में 1983.07 अंक की गिरावट आ चुकी थी। दोपहर 1.45 पर बाजार का हाल Nifty का हाल देखें तो दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर निफ्टी में 447.30 अंक यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 17,169.85 पर कारोबार कर रहा था। Stock Market News Update : Nifty future ends near 15,000, Sensex, Nifty clock fresh closing highs लगातार पांचवे दिन गिरावट स्टॉक मार्केट में ये लगातार पांचवें दिन की गिरावट के चलते कुल मिलाकर पांच दिन में बाजार 3471 अंक टूट गया है। पिछले हफ्ते भी लगातार चार दिन की गिरावट में सेंसेक्स 2271 पॉइंट गिर गया था। आज की 1224 अंक की गिरावट देखी जाए तो इसे मिलाकर पूरे 3500 पॉइंट की गिरावट बाजार में देखी जा रही है। पिछले हफ्ते की सेंसेक्स की गिरावट में बुधवार और गुरुवार को ये 656 अंक और 634 पॉइंट टूटा था. एक हफ्ते में मार्केट कैपिटलाइजेन 18 लाख करोड़ रुपए घट गया है क्योंकि पिछले सोमवार को यह 280 लाख करोड़ रुपये पर था। आज की गिरावट ने बढ़ाई चिंता आज बाजार शुरू होने से पहले के संकेतों से ऐसा लग रहा था कि बाजार शायद ऊपरी स्तरों पर कारोबार करते दिखेंगे लेकिन इसकी ओपनिंग ही रेड जोन में हुई। हरेक पल के साथ इसमें गिरावट बढ़ती हुई दिखी। निफ्टी ने 17300 का ऊपरी स्तर भी तोड़ दिया और इसमें 2 फीसदी की बड़ी गिरावट दिखी। अगले सप्ताह आ रहा है बजट शेयर बाजार लगातार 5 दिनों से गिर रहा है। पिछले सप्ताह सोमवार को मामूली बढ़त में रहने के बाद हर रोज शेयर मार्केट में गिरावट आई। यह गिरावट ऐसे समय आ रही है, जब नया बजट महज एक सप्ताह दूर है। अगले सप्ताह के दूसरे दिन ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...