Advertisment

diwali 2022: दिवाली पर इन चीजों की करें खरीददारी, होगी धनवर्षा

author-image
Vinod Kumar
New Update
diwali 2022: दिवाली पर इन चीजों की करें खरीददारी, होगी धनवर्षा
Advertisment
diwali 2022: दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों में पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग जमकर दिवाली के लिए खरीददारी कर रहे हैं। लोग दिवाली के त्योहार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लोग दिवाली के लिए नए कपड़े, घर की साज सज्जा के लिए कई प्रकार का सामान खरीदते हैं, लेकिन कुछ चीजों के बारे आप शायद ही जानते होंगे, जिन्हें खरीदना दिवाली पर शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इनकी खरीददारी से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। दिवाली के दिन मोर पंख घर लाना काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर पर मोर पंख लाने से सुख-समृद्धि आती है। इस मोर पंख को घर या जहां आप काम करते हैं, जैसे दुकान, स्टडी टेबल पर दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु से निर्मित फेंगशुई कछुआ (feng shui turtle) दिवाली के दिन घर लाने से घर में सुख-समृद्धि और धन में बढ़ोत्तरी होती है। कछुए को फेंग शुई के अनुसार शुभ माना जाता है। साथ ही वास्तु विज्ञान भी कछुए को एक खास स्थान देता है।
Advertisment
publive-image दिवाली के दिन मिट्टी का घड़ा या सुराही जरूर खरीदनी चाहिए। इसे पानी से पूरा भरकर उत्तर दिशा की तरफ रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर होती है। publive-image वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक दिवाली के दिन तांबे या पीतल से बना पिरामिड (copper pyramid) खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है। घर के जिस हिस्से में आप ज्यादा समय बिताते हैं इस पिरामिड को घर के उस हिस्से में रखना चाहिए। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। publive-image दिवाली के मौके पर घर में लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा खरीदनी चाहिए। इसे आप घर के मेन डोर पर स्थापित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
diwali-shopping diwali-2022 auspicious feng-shui-turtle copper-pyramid
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment