Advertisment

कोरोना लॉकडाउन: 10 दिन पैदल चल नागपुर से चंडीगढ़ पहुंचे 6 हिमाचली

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
कोरोना लॉकडाउन: 10 दिन पैदल चल नागपुर से चंडीगढ़ पहुंचे 6 हिमाचली
Advertisment
शिमला। कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण हिमाचल प्रदेश के चंबा के छह लोग नागपुर में फंसे हुए थे। नागपुर से ये लोग पैदल ही हिमाचल के लिए चल पड़े और करीब 10 दिन में पैदल चलकर और लिफ्ट लेकर चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन पहुंचे। चंबा जिले के छह लोगों में सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, संजीव, सुभाष, अनूप और कमल कुमार शामिल है। हिमाचल भवन पहुंचने पर इनकी हर तरह की मदद की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इनसे बात भी की। publive-image

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने व्यक्तिगत रूप से इन व्यक्तियों से टेलीफोन पर बात की और उन्हें उनकी आगे की यात्रा के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनकी चंबा यात्रा के लिए एक टेम्पो ट्रेवलर की व्यवस्था की गई। यह खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएगा।

---PTC NEWS----
corona-lockdown himachali-walked-for-10-days
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment