New Update
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से अपना रुख बदल दिया है। कुछ दिनों तक खिली धूप के बाद बुधवार से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। शिमला, मनाली, सिरमौर और चम्बा जिला के कई ऊचाईं वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना मिली है।
उधर मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 3 मार्च तक प्रदेश के कई अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रदेश में बर्फबारी से किसान-बागवान और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सेब की फसल के लिए यह बर्फबारी अच्छी मानी जा रही है।
मौसम में हुए इस परिवर्तन को देखने के बाद जिला प्रशासन ने शिमला के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है।
-