Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन जगहों पर आएगा नजर...नासा ने जारी किया लिंक

Written by  Vinod Kumar -- October 25th 2022 11:26 AM
Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन जगहों पर आएगा नजर...नासा ने जारी किया लिंक

Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन जगहों पर आएगा नजर...नासा ने जारी किया लिंक

Solar Eclipse 2022: आज देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। बहुत कम समय तक ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है. यह खंड सूर्य ग्रहण स्वाती नक्षत्र एवं तुला राशि में होगा। इस ग्रहण से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण और सूतक के नियमों का पालन करना जरूरी है। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इस सूर्यग्रहण का सूतक सुबह 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है, ये सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा। ग्रहण के दौरान तो पूजा-पाठ करना वर्जित होता है, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक मंत्रों के जाप से ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान दूषित किरणें और नकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ फैली हुई होती है। इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में हानिकारक बैक्टीरिया जल्दी से फैलता है, इसलिए ग्रहण लगने पर खाने-पीने के चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं। NASA और Timeanddate.com दोनों ने सूर्य ग्रहण के दीदार के लिए लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया गया है। इन लिंक पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकें। इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...