Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

Written by  Arvind Kumar -- December 28th 2019 04:38 PM
कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज 134 साल की हो गई। पार्टी के स्थापना दिवस पर आज देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया और देशभर में चलने वाले पार्टी के ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। [caption id="attachment_373875" align="aligncenter" width="700"]Sonia Gandhi unfurls the National Flag at the AICC HQ on Congress Foundation Day कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा[/caption] कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी तथा मोतीलाल वोरा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। [caption id="attachment_373876" align="aligncenter" width="700"]Sonia Gandhi unfurls the National Flag at the AICC HQ on Congress Foundation Day कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा[/caption] पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मौके पर देश के सभी प्रदेशों की राजधानियों में झंडारोहण किया और ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ अभियान शुरू किया। राहुल गांधी ने इस मौके पर असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा जन सभा का संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विज ने कांग्रेसियों को भेंट किया AO Hume का चित्र ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...