Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

Written by  Arvind Kumar -- March 15th 2021 09:48 AM
सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

जलालाबाद। पंजाब में विधानसभा के चुनाव के लिए अभी एक साल का समय बाकी है लेकिन शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। दरअसल पंजाब मंगदा हिसाब मुहिम के तहत सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। [caption id="attachment_481555" align="aligncenter" width="700"]Punjab Vidhansabha Election 2022 सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल[/caption] उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पहले उम्मीदवार की घोषणा कर रहा हूं। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे।" यह भी पढ़ें- हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर बोले अभय- प्रदेश में जन्म लेने वाला हर बच्चा 1 लाख का कर्जदार यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 28 को करेंगे मन की बात, लोगों से मांगे सुझाव [caption id="attachment_481554" align="aligncenter" width="700"]Sukhbir Singh Badal Photo सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल[/caption] वहीं इस दौरान उन्होंने पंजाब की कैप्टन सरकार पर भी जमकर हमला बोला। सुखबीर बादल ने कहा कि चार साल से पंजाब में कोई विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस ने पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चुनौती दी है कि वे राज्य के लोगों को अपने किसी एक काम के बारे में बताएं। सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन ने पवित्र गुटका साहिब पर झूठी शपथ लेकर उसे अपवित्र किया है। [caption id="attachment_481556" align="aligncenter" width="700"]Punjab Mangda Jawaab rally सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल[/caption] सुखबीर बादल ने राज्य की जनता से वादा किया कि अकाली दल की सरकार बनते ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क को आधा किया जाएगा। तीनों कृषि कानून निरस्त किए जाएंगे। साथ ही सब्जियों, फलों और दूध के लिए MSP घोषित किया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...