Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

सोनाली फोगाट मौत मामला: सुखविंदर-सुधीर को 10 दिन की पुलिस हिरासत, खुल सकते हैं कई राज

Written by  Vinod Kumar -- August 27th 2022 02:35 PM -- Updated: August 27th 2022 02:42 PM
सोनाली फोगाट मौत मामला:  सुखविंदर-सुधीर को 10 दिन की पुलिस हिरासत, खुल सकते हैं कई राज

सोनाली फोगाट मौत मामला: सुखविंदर-सुधीर को 10 दिन की पुलिस हिरासत, खुल सकते हैं कई राज

बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी बनाए गए सुखविंदर सिंह और सुधीर को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ड्रग पेडलर का नाम दत्ताप्रसाद गांवकर है। दत्ताप्रसाद ने दोनों आरोपियों सुधीर और सुखविंदर को ड्रग्स सप्लाई की थी। सुखविंदर और सुधीर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने दत्ताप्रसाद से ड्रग खरीदी थी। बता दें कि सोनाली मौत मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कल गोवा पुलिस ने बताया था कि सोनाली को जबरन ड्रग दी गई थी। आईजी ओमवीर ने कहा कि जबरन ड्रग देने से सोनाली फोगाट की हालत खराब हो गई। सुबह 4:30 बजे जब नियंत्रण में नहीं थी उसे शौचालय में ले जाया गया था। यहां उसके साथ क्या इसकी पुलिस जांच कर रही है। कल शाम सोनाली का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। फुटेज में दिखाई दे रहा था कि सोनाली फोगाट बुरी तरह से लड़खड़ा रही हैं। वो चलने में भी असमर्थ हैं। उनका पीए उन्हें सहारा देकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।  


Top News view more...

Latest News view more...