Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आर्मी कैंप में सैनिक ने अपने साथियों पर बरसाई गोलियां, 2 जवानों की मौत

Written by  Vinod Kumar -- July 15th 2022 05:50 PM
आर्मी कैंप में सैनिक ने अपने साथियों पर बरसाई गोलियां, 2 जवानों की मौत

आर्मी कैंप में सैनिक ने अपने साथियों पर बरसाई गोलियां, 2 जवानों की मौत

जेएंडके में पुंछ के सुरनकोट में आर्मी कैंप के अंदर फायरिंग की घटना पेश आई है। इस फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए। घटना आज सुबह 5:30 बजे की है। सैनिक ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। आर्मी सोर्स के मुताबिक पुंछ के सुरनकोट स्थित टेरिटोरियल आर्मी की 156वीं बटालियन में आज सुबह ये घटना हुई। 4 CBI officials arrested for extortion बताया जा रहा है कि 156 टेरिटोरियल बटालियन के इन जवानों की सुबह छह बजे परेड थी। उससे पहले ही किसी मामले को लेकर जवानों में आपसी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जवानों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच कुछ जवानों ने परेड के लिए दिए गए हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। J-K: Soldier killed, 3 injured in ‘fratricide’ incident inside Army camp गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे जवान औऱ अधिकारी गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। गोली लगने से घायल हुए सभी जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। 3 LeT terrorists neutralised in Kupwara encounter बता दें कि, ऐसी ही घटना नवंबर 2021 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में भी हुई थी। जब एक जवान के अपने साथियों पर गोली चला दी थी। इसमें सीआरपीएफ के चार जवानों की मौत हो गई थी और तीन जख्मी हुए थे।


Top News view more...

Latest News view more...