Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमला

Written by  Arvind Kumar -- August 08th 2021 09:31 AM
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमला

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमला

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के चलते यह परीक्षा रद्द की गई है। इस संबंध में कैथल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शनिवार व रविवार को पुरुष कांस्टेबल की लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जा रही थी। शनिवार को पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के पहले सत्र में सीआईए पुलिस ने पेपर साल्व करवाते हुए 3 युवकों को पकड़ा है। ये युवक पेपर साल्‍वर हैं। इनके पास से आंसर की भी मिली है। तदोपरांत हरियाणा सरकार ने 7 अगस्त व 8 अगस्त की पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा को रद्द कर दिया। पेपर लीक मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में यह 28वाँ पेपर लीक हुआ। एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल का पेपर लाखों में बिका और एक बार फिर मेहनतकश युवाओं का भविष्य पेपर बेचने वाले ठगों की बली चढ़ गया। साफ़ है कि “पेपर माफिया” को भाजपा-जजपा सरकार का संरक्षण है वरना ये धाँधली असंभव है। यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक: Neeraj Chopra ने दिलाया देश को पहला गोल्ड यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद अरविंद शर्मा अधिकारियों से हुए नाराज, रद्द की बैठक सुरजेवाला ने खट्टर व दुष्यंत चौटाला से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या प्रदेश में “खर्ची और पर्ची” का राज चलेगा और युवाओं का भविष्य लूटेगा? क्यों खट्टर सरकार सामने आ सारी बात का खुलासा नहीं करती?


Top News view more...

Latest News view more...