Advertisment

हिमाचल में बारिश से 11 डिग्री का तक लुढ़का तापमान, जून में हुआ सर्दियों का एहसास

author-image
Vinod Kumar
New Update
हिमाचल में बारिश से 11 डिग्री का तक लुढ़का तापमान, जून में हुआ सर्दियों का एहसास
Advertisment
बारिश ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। पिछले तीन दिन हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की बारिश से तापमान में लगभग 11 और 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कुफरी, नारकंडा समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। इससे पहले मैदानी इलाकों के साथ साथ पहाड़ भी गर्मी से तप रहे थे। गर्मी के कारण शिमला समेत कुल्लू, धर्मशाला जैसे ठंडे इलाकों में भी लोग गर्मी महसूस कर रहे थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पूरे हिमाचल में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री से गिरकर 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। publive-image तीन दिन पहले हिमाचल के ऊना जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शनिवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। cold wave himachal snowfall rainfall shimla, शिमला में बर्फबारी, हिमाचल में बर्फबारी, हिमाचल, मौसम न्यूज, बर्फबारी, शीत लहर वहीं, लंबे समय से बारिश ना होने से शिमला समेत प्रदेश के अन्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। कई स्थानों पर प्राकृतिक पेयजल स्त्रोत सूख चुके थेष लेकिन अब बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। publive-image वहीं, इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। ये बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहतर बताई जा रही है। किसान इस बार बंपर फसल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं, कई स्थानों पर किसानों ने मक्की की फसल की बीजाई भी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने की संभावना है।  -
rain weather himachal-rainfall himachal himachal-wather-temperature
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment