Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

UP Assembly election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सिर्फ एक महिला को मिला टिकट

Written by  Vinod Kumar -- January 14th 2022 03:01 PM
UP Assembly election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सिर्फ एक महिला को मिला टिकट

UP Assembly election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सिर्फ एक महिला को मिला टिकट

UP Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) और सपा गठबंधन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने 29 उम्मीदवारोंका ऐलान कर दिया है। सपा और रालोद ने पिछले साल गठबंधन की घोषणा की थी। 29 में से सपा ने 10 और आरएलडी ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिन सीटों पर दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं उन सीटों पर पर पहले चरण के मतदान के दौरान वोटिंग होगी। मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद जैसे जिलों की इन सीटों में से ज्यादातर पर 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी, लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और बदलते जाति समीकरणों का काफी प्रभाव पड़ा है।  SP RLD alliance UP Assembly election 2022 Assembly election 2022, सपा आरएलडी गठबंधन, यूपी विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022 सपा-रालोद गठबंधन ने गुरुवार को जिन 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमें से सपा के नाहिद हसन ने पिछले चुनाव में कैराना से और रफीक अंसारी ने मेरठ से जीत हासिल की थी और पार्टी ने इस बार भी दोनों को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। सहेंद्र सिंह रमाला रालोद के इकलौते उम्मीदवार थे जिन्होंने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। रमाला बागपत जिले की छपरौली सीट से जीते थे। रालोद ने इस सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है। गठबंधन ने 29 सीटों में से केवल एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। रालोद ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट बालदेव निर्वाचन क्षेत्र से बबीता देवी को चुनावी मुकाबले में उतारा है।  SP RLD alliance UP Assembly election 2022 Assembly election 2022, सपा आरएलडी गठबंधन, यूपी विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022 बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी है।  SP RLD alliance UP Assembly election 2022 Assembly election 2022, सपा आरएलडी गठबंधन, यूपी विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022 नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी, जबकि नाम 27 जनवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। पहले चरण में कैराना, मुजफ्फरनगर, सरधना, मेरठ और नोएडा की सीटों पर खास नजर होगी।


Top News view more...

Latest News view more...