Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना

Written by  Arvind Kumar -- February 04th 2020 10:14 AM
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरी से जुड़ी एक वारदात धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव धीरपुर से सामने आई है। चोरों ने गुरु के घर को भी नहीं बक्शा और गुरुद्वारे में लगे हुए गोलक को उखाड़ कर उसमें से नगदी निकालकर उसको जंगल में फेंक दिया। हालांकि गांव के लोगों ने छानबीन के बाद खाली गोलक को ढूंढ निकाला और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। [caption id="attachment_386304" align="aligncenter" width="700"]Thieves targeted Guru Ghar in Dharamnagri Kurukshetra धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना[/caption] पुलिस विभाग ने फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों के मुताबिक जिस गुरुद्वारे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है उसमें रखी गई गुल्लक में 20 से 25000 के लगभग नगदी थी जिसको चोर निकालकर और खाली गुल्लक फेंककर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। [caption id="attachment_386305" align="aligncenter" width="700"]Thieves targeted Guru Ghar in Dharamnagri Kurukshetra धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना[/caption] यह भी पढ़ेंरेलवे पुलिस ने दबोचा गांजा तस्कर, ट्रेन के जरिए करता था सप्लाई ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...