Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

Written by  Arvind Kumar -- January 23rd 2021 11:40 AM
ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

टोहाना/जींद। 26 जनवरी की परेड के लिए किसान लगातार तैयारियां कर रहे हैं। ट्रैक्टरों की मरम्मत के साथ ही किसान अपना साजो समान तैयार कर रहे हैं। इस बीच परेड के लिए पंजाब और हरियाणा से किसानों ने कूच करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के टोहाना से भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की अगुवाई में करीब 3 हजार ट्रैक्टर लेकर करीब 15 हजार से अधिक संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। [caption id="attachment_468635" align="aligncenter" width="700"]Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच[/caption] भकियू के युवा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि जिले के सभी गांवों से ट्रैक्टर लेकर किसान, महिलाएं और बच्चे सनियाना गांव में एकत्रित हुए और यहां से जत्थे के रूप में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि महिलाएं और बच्चे अपनी मर्जी से जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन बेचने वालों का पर्दाफाश, 2 एकड़ जमीन कंपनी को बेचकर ठगे 2 करोड़ [caption id="attachment_468636" align="aligncenter" width="700"]Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच[/caption] उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद जैसा आदेश वहां हमारे संगठन के नेता देंगे तो उसी हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे। वहीं एक महिला ने कहा कि महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में दिल्ली जा रही है और पंजाब के किसानों के साथ हम हरियाणा की महिलाएं भी दिल्ली में आंदोलन में भाग लेंगी। ट्रैक्टर परेड को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जींद में महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया की पूरे प्रदेश से एक लाख से ज्यादा की संख्या में महिलाएं दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की भागीदारी ने इस आंदोलन को बहुत ज्यादा अनुशासित कर दिया है और पूरे देश के लोगों की हरियाणा के बारे में धारणा बदल दी है। [caption id="attachment_468637" align="aligncenter" width="700"]Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच[/caption] यह भी पढ़ें- अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होगी होम डिलीवरी महिलाएं दिन रात पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आंदोलन कर रही हैं और अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि एक तरफ सरकार के कार्यकम होंगे तो दूसरी तरफ किसान दिल्ली से लेकर हरियाणा में जिला स्तर पर ट्रेक्टर परेड करेंगे जिसमें महिलाएं अगुवाई करेंगी।


Top News view more...

Latest News view more...