आज का राशिफल 1 जुलाई, 2020
मेष कार्यक्षेत्र में सीनियर आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं। आपकी कोशिशों में कोई कमी नहीं, दिन ही कुछ प्रतिकूल है। धन बचाने के प्रयास सफल रहेंगे। एक्टिव लाइफस्टाइल के कारण स्वस्थ रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। पुराने सामान की बिक्री कर अच्छी कीमत वसूलेंगे। छात्रों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। लव फोकस – एक खूबसूरत रोमांटिक शाम आपके इंतज़ार में है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - मरून वृष ट्रैडिंग या स्टॉक मार्किट से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी दिन है। करियर से जुड़े सही फैसले आत्मविश्वास से लेंगे। ये फैसले करियर में चार चांद लगाएंगे। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। भाग्य छात्रों का साथ देने के लिए तैयार है। किसी करीबी से उचित सलाह मिलने के योग हैं। लव फोकस – प्रेमी या प्रेमिका के प्रति आपके संदेह बेबुनियाद साबित होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – फ़िरोज़ी मिथुन अधिक धन कमाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। क्लाइंट के साथ चतुराई से पेश आना होगा। किसी भी सूरत में सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। घर परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। मनचाही प्रोपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्र अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर सकेंगे। सामाजिक मसलों पर योजना बनाएंगे। लव फोकस – लव लाइफ में सुकून बना रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - पीच कर्क लोन लेने की कोशिश रंग लाएगी। इस लोन की मदद से अटके हुए ज़रूरी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रोपर्टी से इनकम शुरु होने के योग हैं। छात्रों के लिए विशेष सफलता का समय है। मानसिक शांति बनाए रखना ज़रूरी है। लव फोकस – जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - गुलाबी सिंह आर्थिक स्थिति बेहतर से बेहतरीन होती दिख रही है। किसी सहकर्मी के लिए आपकी सलाह फायदेमंद होगी। सलाह देने में झिझके नहीं, आपकी मदद ज़रूरी है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति से लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों को बाहरवालों की दखलअंदाज़ी से बचाएंगे। प्रोपर्टी संबंधित मंसूबे पूरे होंगे। उज्जवल भविष्य की खातिर मानसिक शंकाएं दूर करनी होंगी। लव फोकस – प्रेम संबंध में नोंक झोंक होती रहेगी। शुभ रंग – 3 शुभ रंग - केसरिया कन्या फ़िज़ूलख़र्ची से बचने का समय है, धन बचाने को अहमियत दें। सीनियर आपकी परफोरमेंस की तारीफ करेंगे। बीमारी में घरेलू उपचार मददगार होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रोपर्टी संबंधित विवाद साझेदारी से सुलझ जाएगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। सरप्राइज़ गिफ्ट पा कर फूले नहीं समाएंगे। लव फोकस – कोई अचानक से आपका दीवाना हो सकता है लेकिन ये दीवानगी क्षणभंगूर ही रहेगी। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - लेवेंडर तुला अतीत में किए निवेश लाभ देने लगेंगे। प्रोपर्टी से भी लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर नज़र रखने की ज़रूरत होगी। रेगुलर वर्कआउट करते हुए फिट रहेंगे। घरेलू मामलों को प्राथमिकता देते हुए सुलझा लें। मकान किराए पर चढ़ाने का विचार सही है। छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। लव फोकस – “नैना ठग लेंगे, ठग लेगें” कुछ ऐसा आपके साथ हो सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - रॉयल ब्लू वृश्चिक आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, निवेश लाभ देने लगे हैं। समय पर लिए फैसले लाभप्रद रहेंगे। फिटनेस रुटीन बनाए रखने के लिए होम जिम पर विचार करेंगे। किसी के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। किराए में बढ़ोतरी कर सकते हैं, लाभ का समय है। छात्रों को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। घर में मरम्मत के काम आपको व्यस्त रख सकते हैं। लव फोकस – दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - मेजेंटा धनु अटका हुआ धन मिल सकता है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक समाप्त होगा। इस सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। व्यस्तता के कारण सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। बच्चे कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। प्रोपर्टी से संबंधित कार्य सफल होंगे। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। मित्र या पड़ोसी से तू तू मैं मैं हो सकती है। लव फोकस – आंखों में आंखें डालकर दिल की बात कहने का दिन है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बॉटल ग्रीन मकर धनागमन बना रहेगा और आप सहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मोलभाव की क्षमता के काम निकलवाएंगे। वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति कारगर साबित होगी। परिवार में सभी सदस्य आपके फैसलों से खुश नहीं होंगे। प्रोपर्टी डील से लाभ प्राप्ति के योग हैं। छात्र अपनी पोजीशन बनाए रखने में सफल होंगे। कॉम्पीटीशन में सफलता प्राप्ति के योग हैं। लव फोकस – कोई आपकी बहिर्मुखी व्यक्तित्व का कायल हो जाएगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सिल्वर कुंभ अतीत में किए गए निवेशों के कारण धनवर्षा के संयोग है। कार्यक्षेत्र में अपना सिक्का जमाएंगे। खेल कूद में भाग लेने की इच्छा प्रबल होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। प्रोपर्टी बेचने में फिल्हाल अटकलें सामने आएंगी। छात्रों को पहल करने से लाभ होगा। किसी परिजन से तारीफ या सहानुभूति की उम्मीद कर सकते हैं। लव फोकस – लव प्रपोज़ल मिलने के आसार हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन मीन सूझबूझ से किए निवेश आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर रहे हैं। व्यावसायिक जीवन में तरक्की के योग हैं। सेहत को प्रभावित बूरी आदत का त्याग करें। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रोपर्टी पर कब्ज़ा मिल सकता है। छात्रों को मनचाहे सबजेक्ट में दाखिला मिलने की उम्मीद है। शुभचिंतकों का साथ बना रहेगा। लव फोकस – लव पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम की प्लानिंग संभव है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – सी ग्रीन