Advertisment

आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2020

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2020
Advertisment
Forecast for 10th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)
Advertisment
मेष- आर्थिक मोर्चे पर धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। रेल से यात्रा करना नया अनुभव साबित होगा। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। कुछ मामलों में वयस्तता के चलते अपने साथी को कम समय दे पाएंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – नेवी ब्लू
Advertisment
वृषभ- फिज़ूलखर्चों को कम करने पैसों की बचत करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरुक होने की ज़रूरत है। परिवार के लिए हमेशा तैयार रहने की समाज में सभी तारीफ करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम में मिलने से दिलचस्पी बढ़ सकती है। आपके प्रयासों से आपके साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - टरक्वॉइश मिथुन- विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्च से आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। वज़न कम करने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपना सकते हैं। घर के कामों की किसी की मदद मिल सकती है। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। कोई आपको काफी पसंद करता पर कहने से डर रहा है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - गुलाबी
Advertisment
Advertisment
कर्क- स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर पर चीज़ें अपने मुताबिक करना दूसरों को नाराज़ कर सकता है। किसी ठंडी जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के लिए ग्राहकों में इंट्रैस्ट बनाने की कोशिश करेंगे। घर पर आराम करना आज आपका लक्ष्य हो सकता है। आज आपसे कोई अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – आसमानी सिंह- धन संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई आपको सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। घरेली कामों में व्यस्त रह सकते हैं। विवाह योग्य लोग किसी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपको काफी पसंद करता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन कन्या- धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर कोई आपका मार्गदर्शन कर सकता है। किसी मेहमान के आने से आपके प्लान अपसेट हो सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। पहने के लिए किसी उचित जगह का इंतज़ाम हो जाएगा। अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू
Advertisment
Advertisment
तुला- धन संबंधित चली आ रही समस्या दूर होगी। सेहत के मोर्चे पर किसी की सलाह मानना फायदेमंद साबित होगा। अपने करीबी और दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। लगातार यात्रा पर जा रहे लोग यात्रा को आरामदायक बनाने की कोशिश करेंगे। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिलने की संभावना है। आज आपका साथी आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - गोल्डन वृश्चिक- आर्थिक स्थिति मज़बूत होने की संभावना है। सेहत को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार का कोई प्रतिभाशाली युवा अपनी पहचान बनाने में सफल होगा। लंबी यात्रा पर जाने से पहले ज़रूरी सावधानियां बरतें। सामाजिक मोर्चे पर किसी उत्सव को लेकर उत्साहित नज़र आएंगे। किसी के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। शुभ अंक – 13 शुभ रंग – हल्का नीला धनु- बजट बनाकर चलने से शॉपिंग करने पर अकुंश लगाने में सफल होंगे। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। पढ़ाई को लेकर दिन कठिन साबित होगा। किसी के सामने अपनी योजना बताने से पहले उसका मूड भांप लें। लंबी यात्रा पर जाते समय सुरक्षा का ख्याल रखें। किसी सहकर्मी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - नारंगी
Advertisment
मकर- किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने में सफल होंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर आपके बजट में फिट कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सच्चे प्यार और आकर्षण के फर्क को समझें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन कुंभ- किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना कारगर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। कोई आप खाने पर ले जा सकता है। प्रेम संबंधों के राज़ खुल सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सिल्वर मीन- फिज़ूलखर्चो को कम करने को लेकर जागरुक होंगे। स्वस्थ जीवनशैली के चलते खुद को फिट और ऊर्जावान रखने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा को आपकी ज़रूरत है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। करीबी और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - लिलेक -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment