Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 11 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 11th 2021 02:22 AM -- Updated: June 11th 2021 09:25 PM
आज का राशिफल 11 जून 2021

आज का राशिफल 11 जून 2021

Forecast for 11th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप व्यायाम के जरिये खुद को फिट रखने का भरसक प्रयास करेंगे। आज कहीं से अपेक्षित पेमेंट मिल जाने की उमम्द नजर आ रही है। प्रोफेशनल क्षेत्र में सावधान रहें किसी के द्वारा टारगेट किए जा सकते हैं। किसी करीबी से मुलाकात के कारण आज आप उत्साहित रहने वाले हैं। सही प्लानिंग और समझदारी से कदम बढाकर वित्तिय मजबूती रहेगी। संपत्ति के मोर्चे पर उठाए गए कदम की सभी सराहना करने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में आज आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : गहरा आसमानी वृष अचानक किसी काम में पैसे की जरुरत पड़ सकती है,बैंक बैलेंस पर असर पड़ेगा। प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढने के लिए आप सही रास्ते पर कदम बढा सकते हैं। परिवार के लोगों को अपने ठिकाने की जानकारी देकर रखना आज जरुरी होगा। आप में से कुछ लोगों के रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। घर के रेनोवेशन का काम संपन्न हो जाएगा इसे लेकर संतुष्ट रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : परपल मिथुन व्यायाम की कमी के कारण आलस और सुस्ती रहेगी,अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए अपने फालतू खर्च को कम करना शुरु करेंगे। कुछ बिजनेसपर्सन आज एक आकर्षक डील अपने नाम करने वाले हैं,तैयार रहें। परिवार का हित आपकी पहले लिस्ट में रहेगा ,किसी काम से पहले इसे रखना होगा। छुट्टियों में किसी करीबी के साथ यात्रा पर निकलना आपके लिए रोमांचक रहेगा। आज कोई आपको प्रॉपर्टी का एक टुकड़ा खरीदने के लिए लुभाने वाला है,आगे बढें। समाजिक क्षेत्र में आपकी उभरती छवि को देखकर आज कोई प्रभावित होने वाला है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन कर्क आपके द्वारा शुरु किए गए फिटनेस एक्सरसाइज का फायदा आपकी सेहत पर दिखेगा। वित्तीय स्तर पर आपके सामने कोई समस्या नहीं रहेगी,आमदनी को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर कोई आपको दबाने का प्रयास कर मानसिक तनाव में पहूंचा सकता है। घर का सुकूनदायक माहौल आपको परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारने को मजबूर करेगा। शहर से बाहर घूमने गए लोगों के लिए आज सफर आसान रहने की उम्मीद नजर आ रही है। जो लोग अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई शानदार डील मिलने की संभावना है। पढाई के स्तर पर कोई नई चीज आपको डराने वाली है,हौसला रखने से बात बन सकती है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा लाल सिंह खान पान को लेकर एक प्रकार का नियंत्रण आपकी सेहत पर साकारात्मक असर डालेगा। वित्तीय स्तर पर थोड़े उतार चढाव की संभावना है,खर्च पर नियंत्रण बनाकर चलना चाहिए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज कोई आपकी क्षमता का एहसास कराने वाला है,बेहतर कर सकेंगे। परिवार के किसी भावनात्मक मसले को समझदारी से निपटा कर सबको संतुष्ट रख पाएंगे। वेकेशन पर जाना आपके जीवन में ताजगी और उर्जा का संचार करेगा,प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में किसी करीबी से संबंध बिगड़ने की संभावना बन रही है,सतर्क रहें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का लाल कन्या काफी समय से बीमार चल रहे लोगों को अपनी सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव होगा। वर्तमान परिस्थिति में फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर चलना आपके लिए अत्यावश्यक है। प्रोफेशनल स्तर पर अपने रास्ते में आने वाली हर कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपके मदद की जरुरत है,आगे बढकर उसका साथ देंगे। रोमांच के शौकिन लंबी यात्रा पर निकलने के लिए किसी खास जगह का पता लगा सकेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में आज किसी के द्व्रारा ठगे जाने की संभावना नजर आ रही है,सतर्क रहें। पढाई के क्षेत्र में आप कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं,इंतजार करें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : क्रीम तुला सामान्य बीमारियों को घरेलू नुस्खे द्वारा बहुत हद तक कम किया जा सकता है। लोन लेने की इच्छा रखने वाले आज इससे संबंधित पेपर वर्क पूरा कर सकते हैं। किसी को न्याय दिलाने के मकसद से आप अपने सर पर काम का बोझ बढा लेंगे। अपने कंधे पर काम का बोझ बढा लेंगे ऐसे में किसी के साथ न्याय होना मुश्किल है। आज किसी खास दोस्त के घर आ जाने से माहौल खुशनुमा हो जाने की उम्मीद है। रोमांच के शौकिन लोग किसी नए डेस्टिनेशन की तलाश कर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल वृश्चिक सेहत को लेकर किसी से मिली सलाह आप पर पर चमत्कार दिखा सकती है। बिजनेस के स्तर पर आपको अपने नेगोशिएशन स्किल से बड़ा लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर मिले किसी टास्क को पूरा कर तरक्की का रास्ता खोल सकेंगे। परिवार के बड़ों की बात नहीं सुनना आपके संबंध में कड़वाहट घोल सकता है। आज आपको बिजनेस के काम से लगातार यात्रा करनी पड़ सकती है,तैयार रहें। आप में से कुछ लोग अपना वर्तमान घर बदलकर बेहतर जगह शिफ्ट होने वाले हैं। आप को किसी ऐसे इंसान की तलाश रहेगी जो पढाई के स्तर पर आपकी मदद करे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : ग्रे धनु परफेक्ट सेहत बनाने के लिए आप साकारात्मक कदम उठा सकते हैं। आप किसी भी तरह के संघर्ष से अपना खर्च कम रखने का प्रयास करेंगे। सीनियर की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालना आपके लिए मुश्किल होगा। किसी की घर वापसी पर परिवार में उत्सव का माहौल रहने की उम्मीद है। किसी आयोजित यात्रा पर गए लोग भरपुर रोमांच का लुत्फ उठाने वाले हैं। आपके बजट में पसंद का अकोमोडेशन मिल जाने की संभावना बन रही है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : गहरा आसमानी मकर लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने से आप खुद को उर्जावान और फिट महसूस करेंगे। बिजनेसपर्सन के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा,मोटी आमदनी के संकेत हैं। आजका दिन आपके लिए प्रोफेशनल और निजी दोनों स्तर पर शानदार रहने वाला है। शांति से अपने रास्ते पर चलते रहने के लिए परिवार में किसी को खुश करना पड़ेगा। जिस यात्रा पर जाने का आपका मन नहीं उससे अपने पैर वापस खींच लेना सही है। आपके द्वारा शुरु किया गया निर्माण कार्य तेजी से चलने की संभावना नजर आ रही है। आपमें से कुछ लोग आज किसी विशेष कारण से पार्टी के मूड में रहने वाले हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हरा कुंभ लंबे समय से परेशान कर रही किसी बीमारी से अब जल्द ही छुटकारा मिल जाने वाला है। किसी मंहगे सामान पर खर्च किया गया पैसा आज आपके लिए सार्थक साबित हो सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके खिलाफ बहुत कुछ चल रहा है,समय रहते ध्यान देना जरुरी है। घरेलू स्तर पर आप आज अच्छा दिन बिताने वाले हैं,परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। बुक की गई प्रॉपर्टी के पजेशन का इंतजार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। प्रोफेशनल और शैक्षणिक स्तर पर सबकुछ आपके अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : गहरा नीला मीन आप अपनी सेहत को लेकर अब ज्यादा गंभीर होने वाले हैं,शेप में आने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्तर पर आज मिला जुला दिन रहेगा ,जितनी कमाई होगी उसी अनुपात में खर्च। प्रोफेशनल स्तर पर आपको तरक्की मिलने की या सैलरी में वृद्धि की संभावना बन रही है। परिवार का कोई सदस्य आपके अधिकार पर सवाल उठाने वाला है, तनाव बढ सकता है। किसी खास करीबी के साथ वेकेशन पर जाने का सपना जल्द ही हकिकत बनने वाला है। आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलना शुरु हो सकता है,इंतजार करें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...