Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 12th 2021 12:08 AM -- Updated: August 12th 2021 12:09 AM
आज का राशिफल 12 अगस्त 2021

आज का राशिफल 12 अगस्त 2021

Forecast for 12th Aug 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष यदि आप पर कुछ थोपा जा रहा है तो उससे बचना होगा,सोच समझकर फैसला लें। बॉस के सामने निजी बात रखने का अनुकूल अवसर नहीं है,सही वक्त का इंतजार करें। आप कुछ नए लोगों से मिलने वाले हैं,दोस्ती का दायरा बढने की संभावना दिख रही है। अपना घर खरीदने का सपना देखने वाले इसके लिए लोन का इंतजाम कर सकते हैं। व्यायाम के तरकीब में बदलाव लाकर इसका बेहतर लाभ ले पाएंगे,आजमा कर देखें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : हल्का हरा वृष प्रोफेशनल स्तर पर जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं उनका भरोसा जीत सकते हैं। आपकी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण आप पर भरोसा करने वालों को मायूस होना पड़ेगा। किसी दूसरे शहर जाने की संभावना बन रही है,यात्रा रोमांचक साबित होने की उम्मीद है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं,आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में उम्मीद से भी बड़ी सफलता मिलने वाली है,आपका मनोबल उंचा होगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिंक मिथुन आज वेकेशन पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में हासिल की गई शानदार सफलता से आपके लिए कई रास्ते खुलेंगे। जिस तरह धीरे धीरे आमदनी बढ रही है उससे आर्थिक स्तर पर समस्या नहीं रहेगी। आप अपने प्रयासों से सेहत को ठीक रखने में सफल रहेंगे,रुटिन में बने रहना होगा। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें जीवनसाथी का भरपुर सहयोग मिलने की अपेक्षा रखें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा लाल कर्क आवोहवा में बदलाव मनोरंजन के साथ ही आपकी मानसिक सेहत के लिए भी सही है। आपके द्वारा शुरु किया गया नया वेंचर अब फायदा देना शुरु कर सकता है,धैर्य रखें। समाजिक क्षेत्र में आज शानदार दिन बितेगा,कुछ लोगों से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। किसी खराब परिस्थिति से बचने के लिए काम को प्राथमिकता अनुसार करना जरुरी है। अपने प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए परिवार के किसी सदस्य से सहायता ले सकते हैं। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा फिरोजा सिंह आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या दूर होगी, स्थिरता आने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी कठिन टास्क का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर जो परेशानी चल रही थी जल्द ही वो गायब होने वाला है। परिवार के किसी नौजवान को प्यार और सहानुभूती से संभला जा सकता है। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन कन्या प्रोफेशनल स्तर पर करियर की प्रगति का ग्राफ रिव्यू करने की जरुरत महसूस होगी। सीनियर के साथ नजदीकी सफलता दिला सकती है,दूसरे क्या कहेंगे ये चिंता छोड़ दें। फिट रहना आपकी प्राथमिकता बनने वाली है इसके लिए जरुरी प्रयास करते रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारने का अवसर निकालेंगे,दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी चीज को विस्तार पूर्वक जाने बिना पेमेंट देने में जल्दी करना सही नहीं होगा। पढाई में आ रही समस्या से निकलने के लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन तुला कोई बड़ा मौका मिलने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ेगा,धैर्य बनाए रखें। आज परिवार को समय देना आपकी प्राथमिकता रहेगी,सबको संतुष्ट रख पाएंगे। आपके अच्छे नेगोशिएशन स्किल की बदौलत कोई बड़ा डील मिलने वाला है। उच्च शिक्षा हासिल करने की अपेक्षा रखने वालों का रास्ता आसान हो सकता है। कोई रुका हुआ पेमेंट अब जल्द मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : सफेद वृश्चिक शैक्षणिक स्तर पर आपको उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। लाइफस्टाइल में लाए गए परिवर्तन से सेहत पर अच्छा असर पड़ने वाला है। जिन्हें गवर्मेंट क्वाटर मिलने वाला था उनका इंतजार आज पूरा हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरुरत महसूस होगी,सतत प्रयास करते रहें। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी डिमांड बढने की उम्मीद है,आत्मविश्वास बढेगा। किसी करीबी की सलाह मानने से घर खरीदने की राह आसान हो सकती है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सेंडी ब्राउन धनु आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है,सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वित्तीय स्तर पर अच्छी उन्नति के संकेत हैं,लाइफस्टाइल में परिवर्तन आने की उम्मीद है। परिवारिक स्तर पर आपको जिस किसी तरह की अपेक्षा थी वो पूरा हो जाने वाला है। कोई नया सौदा फाइनल होने से आपकी आमदनी में और बढातरी होगी,उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी गति बनाकर रखने में सक्षम साबित होंगे,सबकुछ अनुकूल रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों की मेहनत कामयाब रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हरा मकर आमदनी बढाने के कई श्रोत आपके सामने आने की उम्मीद है,इस पर विचार करेंगे। घर या ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। लाइफस्टाइल की समस्या से परेशान लोग सेहतमंद जीवनशैली की तरफ बढने वाले हैं। परिवार के किसी नौजवान को अपने नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले किसी इंसान को प्रभावित करेंगे। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : परपल कुंभ यदि कोई आपको सलाह दे रहा है तो उसमें आपका ही फायदा है,उस पर विचार करें। सेहत के स्तर पर सब अच्छा रहेगा,आप फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज कुछ विशेष होने की संभावना नजर आ रही है,उत्साहित रहेंगे। जिस पेमेंट के मिलने को लेकर आप बेउम्मीद हो चुके थे वो मिल जाने की संभावना है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, एक आकर्षक अनुबंध मिलने वाला है। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढने की संभावना है,नेटवर्किग बढाने पर जोर रहेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फिरोजा मीन जॉब बदलने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहतर रहेगा कि जहां हैं अभी वहीं बने रहें। आप जल्दबाजी के चक्कर में किसी काम को खराब कर सकते हैं, इससे बचना जरुरी है। शारिरीक स्तर पर चल रही किसी परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। कुछ गृहणियों के मन में आज घर की साज सज्जा बदलने का विचार आ सकता है। आज आप पूरी तरह से किसी समाजिक समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने वाले हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...