Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 12th 2020 12:04 AM -- Updated: November 11th 2020 09:27 PM
आज का राशिफल 12 नवंबर 2020

आज का राशिफल 12 नवंबर 2020

Forecast for 12th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर किसी समारोह के आयोजन का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। परिवार आपकी च्वॉइस का सम्मान करेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - केसरिया वृषभ- कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आप खुद को मज़बूत स्थिति में पाएंगें। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बनाना उत्साहजनक रहेगा। किसी काम में आपके योगदान की सभी सराहना करेंगे। व्यवसाय के लिए दिन लाभदायर साबित होगा। अच्छी सेहत के चलते खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताना मज़ेदार होगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - लेवेंडर मिथुन- जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। दूसरे प्रोफेशनल मामलों में आपकी सलाह लेना पसंद करेंगे। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। सफलता प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर के लिहाज़ से दिन अच्छा साबित होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर कोई सरप्राइज़ आपका इंतज़ार करेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - ऑफ वाइट कर्क- सामाजिक मोर्चे पर अच्छी नेटवर्किंग आपके लिए मददगार साबित होगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई समस्या सुलझाने में आपकी मदद करेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके अच्छे प्रदर्शन को सीनियर्स द्वारा पहचाना जाएगा। कोई होम लोन जल्दी पास हो सकता है। नविवाहित जोड़े एक दूसरे को जानने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - पर्पल सिंह- सामाजिक मोर्चे पर मिली सफलता की सभी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। परिवार के साथ डिनर या पिकनिक पर जाने के लिए दिन अच्छा है। घरेलू मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना होगी। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए चुना गया कोई विकल्प फायदेमंद साबित होगा। आपका साथी आपसे मिलने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - क्रीम कन्या- छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक मोर्चे पर लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। किसी नए वाहन या अप्लाएंस खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपने करीबी के साथ समय बिताना मज़ेदार होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लाइट ब्राउन तुला- कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपके अच्छे काम को पहचान मिलेगी। सामाजिक मोर्चे पर कोई उपहार मिल सकता है। पढ़ाई के लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आवागमन की कोई समस्या जल्दी सुलझ सकती है। अपने प्रयासों के चलते आकर्षक फिगर पाने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ विवाह को लेकर गंभीर हो सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - सिल्वर वृश्चिक- प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। शहर से बाहर यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। नए दोस्तों के बनने की संभावना है। प्रिंट और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों के सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक –9 शुभ रंग - पर्पल धनु- किसी सामाजिक स्थिति में प्रसिद्धि पाने के लिए आगे रह सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति की संभावना है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके योगदान की सभी तारीफ करेंगे। नियमित व्यायाम करने से वज़न नियंत्रित रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - मरुन मकर- सामाजिक मोर्चे पर आपकी मदद की सभी तारीफ करेंगे। पढ़ाई में छात्रों को बड़ों के मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से अच्छे रिश्ते बनाना महत्वपूर्ण रहेगा। किसी करीबी के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। कार्यक्षेत्र पर ओवर स्मार्टनेस भारी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे कुंभ- कार्यक्षेत्र पर आपकी स्थिति मज़बूत होगी। इस दिन कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। कोई पारिवारिक मित्र आपका दिन अच्छा बनाने की कोशिश करेगा। किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पैसे निवेश करने में किसी की सलाह मददगार साबित होगी। हर तरफ प्यार का अहसास महसूस करेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का हरा मीन- शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किसी इच्छा को पूरी करने में मदद करेगा। किसी प्रोजेक्ट और असाइनमेंट को करना फायदेमंद रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यस्तता के चलते परिवार के साथ किए वादों को पूरा करना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव को बखूबी संभालने में सफल होंगे। आर्थिक मोर्चे पर खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - हरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...