Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 नवंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- November 12th 2021 12:14 AM -- Updated: November 11th 2021 11:17 PM
आज का राशिफल 12 नवंबर 2021

आज का राशिफल 12 नवंबर 2021

Forecast for 12.11.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष मेष राशि वाले अत्यंत आत्मविश्वासी होते हैं,किसी हाल में इस गुण में कमी आने नहीं देंगे। आयात निर्यात से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके घर भतीजी या भांजी के आने से उत्सव और खुशी का माहौल बन सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में सहकर्मियों द्वारा हतोत्साहित किए जाने के बावजूद अच्छा कर सकते हैं। जो लोग योगा क्लास ज्वाइन करना चाह रहे थे उनके लिए आज अनुकूल समय है,आगे बढें। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा वृष शारीरिक और मानसिक क्षमता के स्तर पर मजबूत स्थिति में रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। एक शानदार सौदे के जरिये कम कीमत पर प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिलने की उम्मीद है। बच्चे के मिड टर्म में मिले परिणाम से बेहद खुश और संतुष्ट रहेंगे,बेहतर की कामना बनाए रखें। यदि आप अपना बेस्ट दिए बिना अच्छे परिणाम की अपेक्षा करते हैं तो आज निराश होना पड़ेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर तरोताजा रहने का एहसास कर पाएंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हल्का हरा मिथुन आज आप अविश्वसनीय रुप से मजबूत और प्रतिरोधी क्षमता से भरपुर बने रहेंगे। आर्थिक स्तर पर आपके लिए बड़ा बदलाव आने वाला है,बड़ी उन्नति के संकेत हैं। किसी को चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से बचें,बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। सेहत और फिटनेस के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फायदा दिखने लगेगा शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हरा कर्क कर्क राशि वाले लोग परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं,ये उनकी प्राथमिकता होती है। आप बेहद प्यार और केयर करने वाले इंसान हैं,आपका व्यक्तित्व शानदार नजर आता है। बिजनेस में किसी तरह का नुकसान संभव है लेकिन परेशान न हों उतार चढाव लगा रहता है। आप में से कुछ लोग आज जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जो लोग आमदनी बढाने के लिए किसी और जरिये की तलाश कर रहे उनकी सफलता तय है। मानसिक तौर पर राहत पाने की जरुरत महसूस हो रही तो आपको बच्चों से बात करनी चाहिए। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लाइट ब्राउन सिंह आप सीधे साधे व्यक्तित्व के हैं और जबरदस्त इमानदारी रखते हैं,जो हैं वही दिखाते हैं। फ्रिलांस जॉब करने वालों को अपेक्षा से भी ज्यादा फायदा होने के संकेत नजर आ रहे। परिवार के साथ देवी मंदिर जाने और मां का आशिर्वाद लेने के लिए आज आदर्श दिन है। आप अपने शानदार कम्यूनिकेशन स्किल से बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे फिर भी स्टेमिना बढाने के लिए डाइट चेंज कर सकते हैं। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : केसरिया कन्या आज का दिन यादगार बनाने के लिए आपके पास शानदार अवसर आने वाला है। किसी दोस्त से लिया गया उधार समय पर वापस कर पाने में असमर्थ हो सकते हैं। परिवार के साथ वक्त बिताना आपकी मानसिक सेहत के लिए टॉनिक साबित होगा। निर्माण क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहतरिन समय आने की संभावना दिख रही है। जैसे परिणाम की अपेक्षा रखते हैं उसी अनुकूल आपको प्रयास जारी रखने की जरुरत है। फिटनेस मेंटेंन रखने के लिए मेहनत और जुनून बरकरार रखना होगा तभी फायदा मिलेगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल तुला तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खुशियों और उल्लास से सराबोर रहेगा। पूर्व में लिए गए गलत निर्णय की वजह से आर्थिक क्षेत्र में कोई नुकसान उठाना पड़ेगा। जो लोग गोल्ड लोन लेने की जरुरत महसूस कर रहे उनका काम आसानी से हो जाएगा। करियर के क्षेत्र में जिस कठिन लक्ष्य को तय कर लिया है उससे कदम पीछे नहीं करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा,किसी बड़े कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना दिख रही है। आप जिस मंझधार में फंसा हुआ महसूस कर रहे थे उससे निकलने का रास्ता मिल जाएगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल वृश्चिक जीवनसाथी के संग रिश्ते को महत्व देना आज आपके रुटिन का अहम मुद्दा हो सकता है। आर्थिक स्तर पर किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही,निश्चिंत रहें सब अनुकूल है। आपके लिए अच्छा समय वही है जो अपनों के संग बिता,आज इस खुशी को महसूस कर सकेंगे। आपकी कठिन मेहनत और और लगन का फल मिलने की उम्मीद है,इंक्रिमेंटहोने के संकेत हैं। सेहत संबंधी उतार चढाव से आज आपको गुजरना पड़ सकता है,स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :लेवेन्डर धनु स्वभाव से कोमल और संवंदनशील होने के कारण सहज ही दूसरों की बात से दुखी हो जाएंगे। किसी डील को हासिल कर लिए जाने से आज आपको बॉस की सराहना मिलने वाली है। आपके किसी भाई को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है,जहां तक संभव होगा साथ देंगे। लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं,संतुष्टि मिलेगी। कितनी भी व्यस्तता हो घर का बना स्वास्थवर्धक और अच्छा खाना नजरअंदाज नहीं करना चाहेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा मकर शानदार करियर ग्रोथ ,मोटी आमदनी और अच्छी सेहत आज आपका दिन बना सकती है। एक मोटी रकम के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में हुई समस्या आपका पूरा दिन लगा सकती है। आज आपको अपने घर की याद सताने वाली है,मन में एक खालीपन बने रहने के संकेत हैं। जिन लोगों का व्यापार महामारी के कारण सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। सेहत और फिटनेस के लिए की जा रही मेहनत का लाभ दिखाई देगा,फायदा महसूस करेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे कुंभ कुंभ राशि के लोगों को मिलने वाली सराहना जल्द ही प्रमोशन में बदल जाने के संकेत हैं। आर्थिक स्तर पर आज आपको झटके का सामना करना पड़ सकता है,हौसला बनाए रखें। पढाई क्षेत्र में किए गए खराब प्रदर्शन के कारण पेरेंट्स की डांट का सामाना करना पड़ेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में तारीफ या सम्मान मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं,समय अनुकूल है। लंबे समय से डॉक्टर के चक्कर में परेशान लोगों को आज सुखद समाचार मिलने वाला है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम मीन आपका समय अच्छा गुजरने वाला है बशर्ते अपने सहकर्मियों को मैनेज करना सीख लें। आज आपको किसी प्रॉपर्टी डील में बड़ा फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वित्तीय पॉलिसी में कोई कमी महसूस होगी,पुनर्विचार की जरुरत है। आप जो भी नया करते हैं उसके असर पर नजर बनाए रखेंगे ताकि कदम सही रास्ते बढे। नए अवसरों को तलाशने की जल्दबाजी सही नहीं होगा,समय अनुकूल होने का इंतजार करें। पॉजिटिव सोच न सिर्फ आपको मानसिक रुप से बल्कि शारीरिक तौर पर भी आराम देती है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग :हरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...