Advertisment

आज का राशिफल 13 दिसंबर 2020

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 13 दिसंबर 2020
Advertisment
Forecast for 13th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)
Advertisment
मेष- सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। रिश्तेदारों के बिना बताएं आने पर कूटनीतिक तरीके से संभालने की ज़रूरत है। काम में आपकी दक्षता की सीनियर्स तारीफ करेंगे। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी नए व्यवसाय को शुरू करना लाभदायक रहेगा। कोई रूका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पीला
Advertisment
वृषभ- किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना मज़ेदार रहेगा। अपने मूड के चलते परिवार का माहौल खराब ना होने दें। घर पर कुछ रुकावटों के चलते नाराज़ हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी। पढ़ाई में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अपने साथी के साथ मतभेदों के चलते मूड खराब हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - वॉयलेट मिथुन- किसी ने व्यवसाय से धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसा कमाने के लिए शॉर्ट-कट ना अपनाएं। इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर पर किसी निर्णय का दोबारा आंकलन करना अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। खानपान में बदलाव करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी
Advertisment
कर्क- कोई आपको अपने घर आमंत्रित कर सकता है। घर पर किए गए कुछ बदलावों से जीवन स्तर में सुधार होगा। फिज़ूल की चीज़ों पर खर्चा कर सकते हैं। किसी को दिया गया उधार वापिस मिलने में समय लग सकता है। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम सेहत के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गुलाबी सिंह- विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्चों से धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ स्पॉ लेने की सोच सकते हैं। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ चीज़ों को लेकर नाखुश हो सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेना मज़ेदार रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – कॉफी कन्या- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी समारोह का आयोजन करा सकते हैं। किसी के साथ अपने संबंध मज़बूत करने की कोशिश करेंगे। स्थिर आर्थिक स्थिति के चलते कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कोई थैरिपी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगी। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रतिष्ठित समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने साथी के करीब महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – डार्क ग्रे
Advertisment
Advertisment
तुला- पुराने कांटेक्ट्स को ताज़ा करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन संबंधित समस्या में नेटवर्किंग मददगार साबित होगी। किसी समारोह के आयोजन में मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को संभालने में सफल होंगे। रोमांटिक मोर्चे पर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल वृश्चिक- किसी चीज़ को लेकर धैर्य ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी चीज़ में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की योजना में बदलाव हो सकता है। लंबे समय से किसी चीज़ को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं का इज़हार कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – मजेंटा धनु- व्यापारियों के लिए किसी नई स्ट्रेटजी को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को अपने तरीके से करना लाभदायक होगा। परिवार किसी चीज़ के लिए आप पर दबाव बना सकता है। किसी से मिलने के लिए दिन अच्छा है। अच्छी नेटवर्किंग करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी को थोड़ा समय ज़रूर दें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन
Advertisment
मकर- अपने दोस्त और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी के संपर्क में रहने के लिए प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। किसी के साथ मुलाकात को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को किसी डील के लिए मेहनत करनी होगी। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू कुंभ- लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्र होकर काम करें। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने करीबियों और दोस्तों के साथ मानसिक सुकून महसूस करेंगे। स्ट्रेटजी बनाने में दक्षता के चलते कार्यक्षेत्र पर आपकी मांग रहेंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। युवा जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – लेवेंडर मीन- आज आप शांति और सुकून के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी नई चीज़ की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसायिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदी से आगे निकलने में सफल होंगे। नेटवर्किंग के बिना प्रयास करना लाभदायक नहीं रहेगा। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी करीबी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सी ग्रीन
Advertisment
-
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment