Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 13 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 13th 2021 12:02 AM -- Updated: June 12th 2021 10:37 PM
आज का राशिफल 13 जून 2021

आज का राशिफल 13 जून 2021

Forecast for 13th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष जंक फूड से दूरी बनाकर बैलेंस डाइट लेना शुरु करेंगे,इसका फायदा महसूस होगा। आप में से कुछ लोगों को निवेश के लिए वित्तिय सलाहकार की जरुरत पड़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट को सही प्रकार से पूरा करने के लिए उसे बारिकी से समझना होगा। अपने तरीके से काम करने के लिए परिवार के किसी सदस्य पर हावी होना पड़ेगा। विदेश यात्रा पर गए लोगों का उत्साह और रोमांच पूरे उफान पर रहने वाला है। वित्तीय रुप से संपन्न होने के कारण रीयल स्टेट में निवेश करने का मन बना सकते हैं।। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : लाइट ग्रे वृष सेहत के लिए अपनाए गए उचित दिनचर्या से आपको तत्काल लाभ मिलना शुरु होगा। स्टॉक मार्केट का काम करने वालों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है। आज आप घरेलू काम में परिवार का हाथ बंटा कर उनका काम आसान बना सकते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ किसी ट्रिप पर जाने को लेकर उत्साह चरम पर रहेगा। कोई पैतृक संपत्ति आज आपके नाम पर कर दिए जाने की उम्मीद नजर आ रही है। पढाई के क्षेत्र में अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए और मेहनत करने की जरुरत है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : नारंगी मिथुन आप अपनी मेहनत से सेहतमंद जीवन का आनंद लेने में सफल होने वाला है। किसी से मांगी गई आर्थिक सहायता मिल सकती है लेकिन कुछ शर्तों के साथ। बिजनेस पर्सन आज किसी बड़े डील को प्राप्त करने में कामयाब रहने वाले हैं। जिसे हासिल करने के लिए आप आतुर हैं परिवार उसके लिए मना कर सकता है। किसी यात्रा से आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे उसमें सफलता की उम्मीद नहीं है। पढाई के क्षेत्र में अपने रास्ते आने वाली सभी समस्याओं से निपटने में सफल होंगे। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बैंगनी कर्क आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, मानसिक तौर पर सुकून का एहसास होगा। आर्थिक स्तर पर किया गया कोई प्रयास आंशिक रुप से सफल रहने की संभावना है। घरेलू स्तर पर करने के लिए आज बहुत सारा काम है,बेहतर होगा अपनी रफ्तार बढा लें। परिवार के लिए अतिआवश्यक किसी कार्य में जीवनसाथी से मदद मिलने की अपेक्षा है। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम करने वालों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। पढाई के क्षेत्र में किसी की मदद मिल जाने से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन सिंह स्वास्थ समस्याओं से पीड़ित लोगों के उपर प्रकृतिक उपचार चमत्कार कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आज का दिन आपके लिए अनअपेक्षित रुप से फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर संदेह की स्थिति पैदा कर लाभ लेने का इरादा असफल लग रहा है। भविष्य को लेकर चिंतित चल रहे लोगों के लिए परिवार सपोर्ट बनकर खड़ा रहेगा। लंबी यात्रा सुविधाजनक रहे इसके लिए जरुरी है पूरी प्लानिंग के साथ ही निकलें। आपके द्वारा खरीदे गए घर का पजेशन मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मजेंटा कन्या आज आपकी सेहत अच्छी है इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो सकते हैं। जब सही दिशा में निवेश किया गया हो तो लाभ मिलना तय हो जाता है। प्रोफेशनल स्तर पर आज आपके अनुकूल माहौल रहने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर उतार चढाव बना रहेगा,नेगेटिविटी दूर रखने का प्रयास करें। सड़क मार्ग से यात्रा पर जाने वाले सुविधाजनक सफर का आनंद ले सकेंगे। सही कीमत पर किसी चीज को खरीदने से पहले मार्केट सर्वे कर सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : नीला तुला सक्रिय जीवनशैली के जरिये भी आप छोटी छोटी समस्याओं को दूर रख सकते हैं। आमदनी बढाने के लिए आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल रहने की उम्मीद है। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों को आज काफी व्यस्तत रहना पड़ सकता है। परिवार में किसी के कठोर व्यवहार से आपका मन अशांत रहने की संभावना है। मौज मस्ती के शौकिन लोगों का छुट्टी पर किसी रोमांचक जगह की यात्रा तय है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस दिशा में आगे बढ सकते हैं। पढाई के स्तर पर आप पहले से अधिक आत्मविश्वास से भरे नजर आने वाले हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : स्काई ब्लू वृश्चिक आज आप मानसिक तौर पर शांति का अनुभव कर सकेंगे,इसका आनंद लें। पैसा बनाने वाले स्किम को लेकर उत्साहित रहेंगे,स्किम से लाभ होने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी मेहनत से सीनियर की नजर में जगह बनाएंगे। आज घर में रोमांच और उत्साह से भरा माहौल बनाने का प्रयास कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के मामले में आज आपकी किस्मत चमकने के संकेत मिल रहे हैं। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत का परिणाम मिलने का समय आ गया है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : ब्रांजी येलो धनु सही डाइट और सक्रिय जीवनशैली की वजह से फिटनेस आपके लिए कठिन नहीं होगा। अधिक कमाने की लालच में क्षमता से ज्यादा काम करना आपके लिए मंहगा हो सकता है। कोई प्रॉफिट मेकिंग स्किम में पैसा लगाने का मौका मिलने वाला है,इसका लाभ ले सकते हैं। परिवार में उत्साह का माहौल आपको अपनों के साथ कहीं घूमने जाने का लिए प्रेरित करेगा। प्रॉपर्टी लेने के लिए प्रयासरत लोग आज इस दिशा में सक्रिय रहेंगे,जल्द ही सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा लेने जा रहे लोगों को स्कॉलरशीप के रुप में बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : लाइट ग्रे मकर सेहत को लेकर आपको और अधिक सावधान रहने की जरुरत पड़ सकती है। किसी सट्टेबाजी में आज अच्छी रकम जीते जाने की संभावना नजर आ रही है। प्रोफेशनल स्तर पर की गई मेहनत का फल हासिल करने का वक्त आ गया है। आप जीवनसाथी से अपने विचार में सहयोग मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। आपके द्वारा कोई फ्लैट या मकान खरीदे जाने की प्रबल संभावना दिख रही है। पढाई के स्तर पर एक टीम के रुप में काम करने का लाभ मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो कुंभ परफेक्ट फिटनेस के टारगेट को पूरा करने के लिए आपको ट्रेनिंग की आवश्यकता होगी। आप जो कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं उसके लिए जमा किया गया पैसा काफी नहीं है। बिजनेस पर्सन अपने किसी नए प्रॉडक्ट की मार्केटिंग के लिए सभी दांव लगाने वाले हैं। मूड स्विंग की वजह से आपसी रिश्ते में तकरार होने की संभावना है,खुद पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है,तैयारी शुरु कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन मीन वर्तमान परिस्थिति में आपके लिए बेहद जरुरी है कि अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदार बनें। किसी चीज को बारिकी से समझने की क्षमता आपकी आमदनी में इजाफा कर सकती है। किसी काम के प्रति उत्साहित रहने से आज आप अधिक उर्जावान होकर उसे कर पाएंगे। आप जिस किसी काम को करने जा रहे हैं उसमें परिवार का भरपुर सहयोग मिलने वाला है। अपनी बोरियत दूर कर लाइफ में फन लाने के लिए अच्छा ट्रिप कारगर उपाय हो सकता है। रियल स्टेट के क्षेत्र में आज आप अच्छा बार्गेनिंग कर पाने में सफल होने वाले हैं।भरोसा रखें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बैंगनी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...