Advertisment

आज का राशिफल 13 मई 2021

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 13 मई 2021
Advertisment
Forecast for 13th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma & Manisha Koushik (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com
Advertisment
मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) अच्छा स्वास्थ्य पाने में आप सफल होंगे। प्रॉपर्टी की डील आपके हित में होने के संकेत हैं। वर्कप्लेस पर नए प्रोजेक्ट को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पार्टनर के साथ वेकेशन पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। बच्चों की चहल-पहल से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक तनाव दूर होगा। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-विचार करना आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अपना लक्ष्य पाने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। लकी नंबर: 22 लकी कलर: रॉयल ब्लू वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) जॉब से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। घर के निर्माण से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के लिए आपको नए विकल्प मिलेंगे। बिगड़े हुए स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता दूर होगी। नवविवाहित जोड़े वेकेशन पर जाने के लिए उत्साहित होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने की संभावना है। निजी जीवन में आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता होगी। कुछ विद्यार्थियों के विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। लकी नंबर: 8 लकी कलर: बैंगनी मिथुन (मई 21 - जून 21) नई संपत्ति की खरीदी के लिए समय अनुकूल है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक बना रहेगा। जिन्हें आप पसंद करते हैं उनसे मिलने की संभावना है। रूटीन से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग वेकेशन पर जा सकते हैं। फ़िज़ूलखर्च आपकी आर्थिक स्थिति के लिए हानिकारक हो सकता है। कोई थका देने वाली एक्टिविटी आपके स्वास्थ्य पर असर कर सकती है। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वर्कप्लेस पर सहयोगी आपके नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालने में सहायता करेंगे।
Advertisment
लकी नंबर: 5 लकी कलर: हर तरह के हरे रंग कर्क (जून 22 - जुलाई 22) घर में चहल-पहल रहने से खुशी का माहौल बना रहेगा। वर्कप्लेस पर सहयोगी आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। सिंगल्स के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक तंगी समाप्त होने के संकेत हैं। थकावट भरी रूटीन से अपने लिए समय निकालना आवश्यक होगा। जॉब के चलते नए शहर में शिफ्ट होना आपके लिए फायदेमंद होगा। दैनिक और नियमित वर्कआउट आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लकी नंबर: 11 लकी कलर: क्रीम सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) लव लाइफ उत्साहजनक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। पुरानी यादें आज आपका मूड अच्छा बनाए रखेगी। प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए आपको कुछ समय और रुकना होगा। शहर के पर्यटक स्थलों पर जाने से आपका मन तरोताजा हो जाएगा। पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए आनंदमय होगा। व्यवसायिक जीवन में दूसरों से आगे बने रहने के लिए आप अच्छी रणनीति की सहायता लेंगे। लकी नंबर: 2 लकी कलर: ऑफ व्हाइट कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) कुछ लोग अपनी रुचियों पर फोकस करेंगे। फिजूलखर्ची की आदत पति/पत्नी को परेशान करेगी। संपत्ति से जुड़े लोन में मुश्किलें आने की संभावना है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नियमित वर्कआउट से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। कुछ लोग तीर्थ यात्रा पर आध्यात्मिकता की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्कप्लेस पर आप सहकर्मियों के साथ मिलकर समय-सीमा में काम समाप्त करेंगे। कुछ लोग आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए आय के नए विकल्प ढूंढने में जुट जाएंगे।
Advertisment
लकी नंबर: 9 लकी कलर: मजेंटा तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) आप की उपलब्धियों से परिजन खुश होंगे। सड़क की यात्रा पर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कुछ लोगों के लिए नए प्रेम संबंधों के शुरू होने के संकेत हैं। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आप अथक प्रयास करेंगे। आय में वृद्धि के लिए मिले विकल्पों को सोच-समझकर चुनना होगा। नए घर में शिफ्ट होने के पहले सारे काम खत्म करना आवश्यक होगा। व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है। लकी नंबर: 11 लकी कलर: लाल वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) लंबी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। नई फाइनेंस की डील के लिए समय अनुकूल है। परिवार वालों के साथ मतभेद होने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। वर्कप्लेस पर नए असाइनमेंट की जिम्मेदारी आप पर सौंपी जाने की संभावना है। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 1 लकी कलर: हल्का पीला धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। प्रॉपर्टी के विवादों में आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ विवाह के निर्णय में परिजन आपका समर्थन देंगे। नए जॉब में आपकी कार्यकुशलता और निपुणता लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में किसी युवा के विवाहबद्ध होने के समाचार से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी लाभप्रद स्कीम में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक होगा।
Advertisment
लकी नंबर: 22 लकी कलर: रॉयल ब्लू मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) नए घर में शिफ्ट होने का सपना साकार होगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। फाइनेंस से जुड़ा पेचीदा मामला आप तुरंत सुलझा लेंगे। परिवार में किसी युवा की उपलब्धि आपको खुश कर देगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपको अपनी कार्यकुशलता से सबको इंप्रेस करने का अवसर मिलेगा। वर्कआउट और मनोरंजक खेलों में रुचि लेने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लकी नंबर: 4 लकी कलर: ग्रे कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) वेकेशन आनंदमय होगा। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को अनदेखा ना करें। प्रॉपर्टी में चल रही तकरार का समाधान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। निजी निवेशों में सलाहकार की सहायता लेना फायदेमंद होगा। पार्टनर के साथ कैंडल-लाइट डिनर करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम के आयोजन में आप व्यस्त रहेंगे। पेशेवर जीवन में आपके काम का तरीका सहयोगियों को लुभा लेगा। लकी नंबर: 3 लकी कलर: पीच मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) यात्रा सुखद होगी। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। निवेश के लाभप्रद विकल्पों पर सोच-विचार करके निर्णय लेना होगा। घर में रिश्तेदारों के आने से एकांत का समय निकाल पाना मुश्किल होगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत होने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में सहयोगी की सहायता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपका सहायक व्यवहार सोशल सर्कल में आपको सबका चहेता बना देगा। रियल एस्टेट से जुड़े व्यक्तियों को प्रॉपर्टी की डील सोच-समझकर करनी होगी।
Advertisment
लकी नंबर: 5 लकी कलर: सभी हरे रंग -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment