Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 14th 2021 12:04 AM -- Updated: January 13th 2021 09:48 PM
आज का राशिफल 14 जनवरी 2021

आज का राशिफल 14 जनवरी 2021

Forecast for 14th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) मोल-तोल भाव में अच्छा घर मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। घरगुती इलाज स्वास्थ-संबंधी समस्या से समाधान दिलाएगा। सामाजिक जीवन रोमांच से भरा होगा। अच्छे कार्यों का अच्छा फल मिलने की संभावना है। सहकर्मी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में दूरियां कम करने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 1 लकी कलर: पीच वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) पारिवारिक कार्यक्रम में रिश्तेदारों से मिलने के संकेत हैं। आप दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करने में सफल होंगे। अकेले लंबी यात्रा करने से बचें। नया व्यवसाय शुरू करने में शुभचिंतक सहायता करेंगे। परिवार को समय देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में हताशा हाथ लगने की आशंका है। लकी नंबर: 4 लकी कलर: डार्क टर्कोईज़ मिथुन (मई 21 - जून 21) विद्यार्थी अच्छे प्रदर्शन से सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपका दिन भाग्यशाली होगा। बुद्धिजीवियों में आप पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स की नज़रों में बने रहने की आवश्यकता है। घर में तनाव ख़त्म होने से खुशी का माहौल होगा। स्वास्थ में सुधार लाने के लिए समय अनुकूल है। नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। लकी नंबर: 3 लकी कलर: लेमन कर्क (जून 22 - जुलाई 22) कार्यक्षेत्र में आपकी स्वाभाविकता सबको प्रेरित करेगी। व्यवसाय में नया विकल्प लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सोच-समझकर खर्च करने से आर्थिक स्तिथि संतोषजनक रहेगी। परिवेश में बदलाव से स्वास्थ में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का योग है। लव लाइफ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 22 लकी कलर: डार्क ब्लू सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) कार्यक्षेत्र में समय का सही उपयोग करना लाभदायक होगा। जीवनशैली में बदलाव से स्वास्थ अच्छा रहेगा। आय के नए विकल्पों को चुनने में समय व्यर्थ जा सकता है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। किसी पारिवारिक समारोह के आयोजन की संभावना है। किसी विशेष व्यक्ति के साथ मित्रता बढ़ सकती है। व्यस्तता के कारण लव लाइफ में मुश्किलें आ सकतीं हैं। लकी नंबर: 8 लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) ऑफिस में आप कार्यकुशलता साबित करने में सफल होंगे। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। निजी जीवन में अच्छी मनोदशा संतुष्टि देगी। पारिवारिक मामले सुलझाने में समय व्यर्थ होगा। विदेश यात्रा पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कागज़ी कार्रवाई पूरी न होने पर प्रॉपर्टी के मामलों में अड़चनें आएगी। सामजिक जीवन में आपके प्रयासों से लाभ होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से मनमुटाव ख़त्म होगा। लकी नंबर: 2 लकी कलर: लेमन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को निभाने में आप सक्षम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के प्रयास सफल होंगे। पोषक आहार से स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। व्यवसायिक जीवन में आपके सुझाव लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है। घर में तनाव का माहौल बना रहने की आशंका है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ रोमांचक होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 1 लकी कलर: लाइट रेड वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) विदेश यात्रा रोमांच से भरी होने के संकेत हैं। आपकी कार्यकुशलता की ऑफिस में प्रशंसा की जाएगी। आय में बढ़ोतरी के लिए नए विकल्प मिलने की संभावना है। परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नई एक्सरसाइज रूटीन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ को मजबूत बनाने की आवश्यकता होगी। निजी जीवन संतोषजनक रहेगी। लकी नंबर: 5 लकी कलर: सी ग्रीन धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं। कार्यकुशलता में बदलाव लाने से सफलता मिलेगी। अच्छी सलाह से निवेशों में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में होने के आसार हैं। दोस्तों के साथ बिताया समय आनंदमय होगा। सामाजिक जीवन संतोषजनक बना रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। लकी नंबर: 1 लकी कलर: पीच मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) कॉम्पिटिटिव परिस्तिथि में आप सफल साबित होंगे। ऑफिस में सीनियर्स आप पर कार्य को लेकर निर्भर रहेंगे। व्यस्तता के कारण खुदके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपको प्रेरणा मिलेगी। अच्छी आदतें स्वास्थ के लिए लाभदायक होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होने के संकेत हैं। सामाजिक समारोह में दोस्तों/रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है। आप आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। लकी नंबर: 8 लकी कलर: डार्क ग्रे कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना है। कुशलता से अपने कार्य करने पर प्रमोशन मिल सकता है। फ़िज़ूलखर्च से आर्थिक स्थिति में कमजोरी आने के संकेत हैं। नई रोमांचक जगह जाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अच्छे प्रदर्शन से नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। वेकेशन पर परिवार की कमी खलेगी। प्रेम संबंध में घनिष्ठता आने की संभावना है। लकी नंबर: 5 लकी कलर: मजेंटा मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) व्यवसाय के मामलों में किसी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। जानकार व्यक्ति की सहायता विद्यार्थियों के लिए कारगर साबित होगी। परिवारवाले निर्णय लेने में आपको प्रेरित करेंगे। फ़िज़ूलख़र्ची से बचकर पैसे बचाने में सक्षम होंगे। सक्रिय लाइफस्टाइल अपनाने से सेहत में सुधार होगा। दोस्तों से लंबे समय के बाद मिलने के आसार हैं। पार्टनर को समय देने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 3 लकी कलर: ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...