Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 14th 2021 12:01 AM -- Updated: June 13th 2021 10:27 PM
आज का राशिफल 14 जून 2021

आज का राशिफल 14 जून 2021

Forecast for 14th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष मूड स्विंग आज आपका दिन खराब कर दे इससे पहले ही थोड़ा सतर्क हो जाएं। जिन लोगों को आर्थिक सहायता की अपेक्षा थी उन्हें आंशिक सफलता मिल जाएगी। प्रोफेशनल स्तर पर हो रही धीमी प्रगति से थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके अंदर का खालीपन दूर कर सकता है। छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का आमंत्रण मिलने वाला है, मौके को छोड़ नहीं सकते। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा कोई विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : सी ग्रीन वृष सक्रिय जीवनशैली और सही डाइट की वजह से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। किसी निवेश से अपेक्षित रिटर्न नहीं मिलने से आपको मायूसी होने के संकेत हैं। इंटर्न और टेंपररी काम करने वाले लोगों को अपना टेलैंट दिखाने का मौका मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से घर में अशांति पैदा होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण पद पर काम करने वालों को विदेश टूर पर भेजा जा सकता है। पढाई के क्षेत्र में कुछ बेहतर कर दिखाने का मौका है आपके पास ,इसे जाने न दें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लेमन मिथुन आज आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है,उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे। आमदनी बढाने का रास्ता आसान नहीं है लेकिन फिर भी आपको प्रयास करते रहना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके निर्णय से किसी विवादित मुद्दे को सुलझाने में मदद मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर आप खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे। व्यापार के सिलसिले में या फिर छुट्टियां मनाने विदेश जाने का संयोग बन रहा है,तैयार रहें। सेल्फ मोटिवेशन आपको पढाई में बेहतर से बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित कर सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का नीला कर्क सक्रिय जीवन शैली उचित डाइट आपके फिट और सेहतमंद रहने का मंत्र बनने वाला है। नए उद्दयमियों को अपने व्यवसाय से अच्छा लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। अपने विचारों के परिणाम को लेकर आशंका होना जल्द निर्णय लेने से रोक सकता है। आप में स कुछ लोगों के घर का माहौल आज बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। आपका बिजनेस ट्रिप कामयाब रहने वाला है,नए सौदे होने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर निर्णय लेना अब अत्यावश्यक होता जा रहा है,ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य का साथ कुछ हासिल करने में बड़ा सपोर्ट साबित होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : हल्का गुलाबी सिंह आज आप सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे,सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत स्थित में रहने वाले हैं,जी खोलकर खर्च कर सकते हैं। मार्केटिंग के लोगों को आज लगातार मेहनत के बाद भी काम में सफलता नहीं मिलेगी। जब आपके परिवार का मामला आता है आप उनके लिए थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है आपको किसी की सेवा करके असीम खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ पर्यटक स्थलों पर जाना आपके लिए अभूतपूर्व अनुभव साबित होगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : गहरा नीला कन्या फिटनेस को लेकर आपकी सजगता आपको फिट और सेहतमंद बनाए रखेगा। समय आ गया है कि आपको फालतू खर्च बंद कर बचत पर जोर देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किया गया परिवर्तन हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकता। आप में से कुछ लोग आज अपने मनपसंद जगह की यात्रा पर निकलने वाले हैं। जीवन साथी के प्रति प्यार और प्रशंसा घर के माहौल को अच्छा बना सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम करवाने वाले हैं,बदलाव से संतुष्ट रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है,सफल हो सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाल तुला सेहत को लेकर चल रही समस्या अब पुरानी बात हो गई ,आप स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च पर नियंत्रण रखने की जरुरत है,बजट में काम करें। कार्यक्षेत्र में आपके उपर दायित्व का बोझ बढने वाला है,व्यस्तत रहने की संभावना है। जल्द ही आपके घर का माहौल रोमांच और मस्ती से सराबोर हो जाने वाला है। आप में से कुछ लोग एक बहुप्रतिक्षित यात्रा पर निकलने वाले हैं, इसका मजा लेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित पेपर का काम आज पूरा कर लिए जाने की संभावना दिख रही है। पढाई के क्षेत्र में आपको अपने सिनियर की सलाह को गंभिरता से लेने की जरुरत है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लेवेन्डर वृश्चिक शेप में वापस आन के लिए आप उचित सभी विकल्प पर हाथ आजमाने वाले हैं। किसी के सामने आर्थिक गतिविधि शेयर करने से बचें,समस्या में पड़ सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको आवश्यक सहायता तो मिल जाएगा लेकिन सशर्त । आज आपके घर का माहौल बेहद साकारत्मक और उत्साहित करने वाला रहेगा। शहर से बाहर से कोई आमंत्रण मिलने वाला है,यात्रा करने के लिए तैयार रहें। आज आपको विरासत में कोई प्रॉपर्टी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गहरा पीला धनु शेप में वापस आने के लिए आपके द्वारा शुर किया गया प्रयास सफल रहने वाला है। आमदनी बढाने के विकल्प को लेकर पूरी तरह से अपने निर्णय पर निर्भर न रहें। प्रोफेशनल स्तर पर चल रहे किसी महत्वपूर्ण काम पर पैनी नजर बनाए रखना होगा। कहीं दूर यात्रा पर जा रहे लोगों को अपनी निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी लेने वाले हैं,इससे आपका रुतवा बढने वाला है। समाजिक क्षेत्र में आप अपने काम के जरिये लोगों के दिल में जगह बना पाएंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : सी ग्रीन मकर व्यायाम अब आपकी जींदगी का अहम हिस्सा बनने वाला है,इसका आनंद लेंगे। साइड इनकम के जरिये आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। किसी अच्छे बिजनेस डील के जरिये आपको अच्छी आमदनी होने की संभावना है। परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने से खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना जीवन में ताजगी और उर्जा का संचार कर सकेगा। रियल स्टेट मार्केट में निवेश करना भविष्य में जबरदस्त फायदा दे सकता है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन कुंभ शेयर का काम करने या सट्टेबाजी में लिप्त लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके अनुकूल परिस्थिति रहेगी ,कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आप जो कुछ भी करने जा रहे हैं उसमें जीवनसाथी का मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कुछ अपरिहार्य कारणों से आपको अपनी यात्रा का प्लान टालने की नौबत आ सकती है। आप अपनी समझदारी से आज प्रॉपर्टी का विवाद सुलझाकर सुलह का रास्ता लेने वाले हैं। आपकी नेटवर्किंग क्षमता से पढाई के क्षेत्र में किसी को मदद पहुंचाया जा सकता है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मीन आज अपनी सेहत को प्राथमिकता में रखने की जरुरत पड़ने वाली है,इस पर अमल करें। वित्तीय समस्याओं से परेशान रहेंगे,हताश होकर कुछ फैसले लिए जाने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता की राह पर ले जाएगा। घर में किसी अनवांछित परिस्थिति से बचने के लिए पार्टनर को नजरअंदाज करने से बचें। लंबे इंतजार के बाद घर से कहीं निकलने का अवसर मिलने से उत्साहित रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी का पेपर साइन करने से पहले रेखांकित सभी विंदुओं को गहराई से समझ लें। पढाई के क्षेत्र में आप किसी की सहायता लेकर अपनी कमजोरियों को दूर कर सकेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...