Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 सितंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- September 14th 2021 12:01 AM -- Updated: September 13th 2021 11:05 PM
आज का राशिफल 14 सितंबर 2021

आज का राशिफल 14 सितंबर 2021

Forecast for 14th Sep 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष वर्तमान में भले ही आपका करियर सही नहीं जा रहा पर याद रखें अच्छे की संभावना बरकरार है। घर के लिए मंगवाए गया कोई खास सामान सभी को बेहद पसंद आने की उम्मीद है,संतुष्टि मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में लगे थे उन्हें किसी दूसरे शहर से साक्षात्कार के लिए बुलावा आएगा। भले ही आपकी कमाई अच्छी है लेकिन यदि आप संतुष्ट नहीं हैं तो और बेहतर के लिए प्रयास करेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला वृष कोई आपको अपने सीनियर के प्रति कान भरने का प्रयास कर सकता है,सतर्क रहें। समय पर नोट नहीं बना पाने के कारण कुछ विद्यार्थियों को समस्या हो सकती है। किसी दोस्त द्वारा लिया गया कोई सामान समय पर नहीं लौटाए जाने से गुस्सा रहेंगे। किसी विवादित प्रॉपर्टी को बेचने का मन बना सकते हैं,इसके लिए कोशिश शुरु करेंगे। जल्द ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे,उसके प्रति कृतज्ञ होंगे जिसने जाने का इंतजाम किया। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : रोजी ब्राउन मिथुन कार्यक्षेत्र में वर्तमान काम से समय चुरा कर पेंडिंग काम कर पाना आसान नहीं होगा,सब्र रखें। परिवार के किसी सदस्य के ट्यूशन पर किया गया खर्चा आगे सार्थक साबित होने वाला है। किसी विवादित जमीन का मामला सुलझ जाने से आज का दिन आपके लिए खास बन जाएगा। किसी रिश्तेदार का बिना पूर्व सूचना के घर आ जाना वर्तमान परिस्थिति में खटकने वाला है। रिटेल या सेवा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनुकूल समय आने वाला है,आमदनी बढेगी। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : चॉकलेट ,गोल्डेन कर्क आप में से कुछ लोगों को देर से रिपोर्टिंग करना मंहगा पड़ सकता है,आर्थिक दंड भुगतना होगा। किसी मंहगी खरीददारी की वजह से आपका बजट बिगड़ने के संकेत नजर आ रहे हैं,सतर्क रहें। सेहत के स्तर पर आ रही समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है, इत्मिनान बनाए रखें। खरीददारी करते समय आज थोड़ा अदल बदल करना पड़ सकता है, होशियार रहना होगा। आज आपको शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल ट्रिप के लिए जाना पड़ सकता है,तैयार रहना होगा। जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है,गृहप्रवेश की पार्टी का आयोजन किया जाएगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : हल्का लाल सिंह आने वाल समय में सेहत को लेकर कोई समस्या न हो इसके लिए अभी से गंभीर हो सकते हैं। उसी तरह की प्रॉपर्टी को लेने के लिए आगे बढेंगे जो आपके बजट में फिट नजर आ रहा है। आज रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है,सुरक्षित ड्राइव करें। आपको किसी व्यवसायिक प्रतिबद्धता को सम्मानित करना होगा,चैरिटी देकर आत्मसंतुष्टि मिलेगी। बच्चे को लेकर प्ले स्कूल जाना किसी बुजुर्ग के अंदर का बच्चा फिर से जिंदा कर सकता है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : परपल कन्या आज आप बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें,आजका दिन इसके लिए प्रतिकूल है। यदि आप किसी तरह की लुभावनी योजना पर आकर्षित होते हैं तो नुकसान की संभावना रहेगी। छुट्टी पर गए सैनिकों को वपस काम पर बुला लिए जाने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें। घुमक्कड़ी का भरपुर आनंद लेने के लिए आप प्लेन के बदले ट्रेन को प्राथमिकता देने वाले हैं। अस्थाई तौर पर नौकरी में रखे गए लोगों को स्थाई रुप से नौकरी पर रख ले जाने की संभावना है। सिलेवस के साथ पढाई करने पर आप अपने समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे,ध्यान रखें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू तुला कार्पोरेट में काम करने वाले लोगों को बोनस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। लंबे समय से रुका हुआ एरियर अब मिल जाने के संकेत हैं,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। एडवर्टाइजिंग कंपनी में काम करने वालों के करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो रही है, सगाई का भब्य आयोजन हो सकता है। किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। आप फिटनेस के लिए जरुरी प्रयास करना शुरु कर सकते हैं,जल्द ही इसका लाभ दिखेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मरुन वृश्चिक आपके द्वारा किया जाने वाला वित्तीय सौदा बेहद फायदेमंद रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों को जल्द ही पैतृक संपत्ति का हिस्सा प्राप्त होने वाला है। जिम क्लास छोड़कर फिटनेस के लिए योगा का सहारा लेने का फायदा मिलेगा। मार्केटिंग के लोग टारगेट पूरा नहीं कर पाने को लेकर परेशान न हों,मौका बांकी है। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है,सावधान रहें। खाली पड़े अपार्टमेंट का मेंटिनेंस भरना आसान नहीं होगा, किराये पर दे सकते हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : मजेंटा धनु परिवारिक मोर्चे पर आपको कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। बढता हुआ खर्चा आपके बचत में सेंध लगा रहा है, बेहतर होगा बचत मोड में रहें। एक मुद्दे के उपर अलग अलग लोगों की सोच अलग हो सकती है,इसमें कोई गलत नहीं। आपका पेशेवर कौशल आपको सफलता की राह पर ले जाने में सहायक हो सकता है। अनावश्यक जोखिम उठाकर नियमों का पालन न करना आपको बीमार बना सकता है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लेमन मकर जल्दबाजी में किए गए किसी काम को लेकर आपको पछताना पड़ सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं पड़ने वाली । निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदा कर सकता है। स्कूल की तरफ से कहीं दूर का ट्रिप प्लान किए जाने की उम्मीद दिख रही है। प्रॉपर्टी के किसी संदिग्ध सौदे में फंस कर आप अपना पैसा बर्वाद कर सकते हैं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट कुंभ प्रोफेशनल तौर पर आप कंपनी के लिए एक असेट हैं ,आप सभी फैसलों में शामिल किए जाएंगे। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों को आज आर्थिक नुकसान के होने के संकेत हैं,सतर्क रहें। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वालों को आए दिन घरेलू कलह से दो चार होते रहना पड़ सकता है। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। कहीं घूमने जाने का प्लान आज आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : नारंगी मीन नए जॉब में आपको कई नए स्किल सीखने का और उन्नति का अवसर मिलने वाला है। आप में से कुछ लोगों का एडमिशन किसी मशहूर स्कूल में होने की उम्मीद दिख रही है। आज कुछ घरेलू काम के कारण पूरे दिन बाहर जाना आना पड़ सकता है,सहर्ष करेंगे। वेक्शिन के साइड इफेक्ट के कारण आज आपको हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। बार बार आने वाले खर्चे की वजह से आपके लिए पैसा बचा पाना कठिन हो जाएगा। लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : परपल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...