Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 15th 2020 12:04 AM -- Updated: December 14th 2020 10:52 PM
आज का राशिफल 15 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2020

Forecast for 15th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- कार्यक्षेत्र पर आपकी काफी मांग रहेगी। किसी करीबी के विदेश जाने से भावुक हो सकते हैं। आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अजनबी से मुलाकात दोस्ती में बदल सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सफेद वृषभ- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। फिल्म या टेलीविज़न से शुरुआत करने वालों को प्रसिद्धि मिलेगी। अपने साथी के साथ कहीं डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। पढ़ाई में सही मार्गदर्शन लाभदायक साबित होगा। किसी को सही रास्ते पर लाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्त के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पीला मिथुन- कोई सीनियर किसी समारोह या कांफ्रेस में आपकी मदद कर सकता है। बिजनेस की प्लानिंग कर रहे लोग नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। परिवार के किसी युवा को आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत है। किसी घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रह सकता है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी रिलेशनशिप को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – कॉफी कर्क- कोई ऑथर्टी आपको शॉर्ट नोटिस पर बुला सकती है। करियर को लेकर सतर्क करने की ज़रूरत है। सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ विंडो शॉपिंग पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन सिंह- किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करने में सफल होंगे। किसी नई टीम के साथ वर्क आउट करना मुश्किल होगा। जीवनसाथी आज आपसे बात करना चाहेगा। वज़न कम करने की सोच सकते हैं। निजी संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टरक्वॉइश कन्या- अपने विनम्र स्वभाव से परिवार के किसी सदस्य को संभालने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। एक सरप्राइज़ टेस्ट के लिए तैयार रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। एक डाइट प्लान आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। रोमांटिक मोर्चे पर धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपका साथी आपके लिए विशेष प्लान बना सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लेमन तुला- किसी व्यवसाय के लिए अच्छे संसाधनों की ज़रूरत होगी। पढ़ाई को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। ग्रुप में कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गुलाबी वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के सामने निजी काम करने के लिए दिन अच्छा है। प्रोफेशनल्स नए ग्राहक बनाने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग हैं। खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। बीमार लोगों की सेहत के सुधार के योग हैं। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टील धनु- भरोसे के व्यक्ति को कोई काम दे सकते हैं। नई लोगों से मिलकर नए मौके मिलने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। नियमित रूप से व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। नवविवाहित जोड़ों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – हल्का नीला मकर- आज कोई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पढ़ाई को लेकर संतुष्ट रहेंगे। परिवार में विवाह योग्य किसी व्यक्ति के विवाह के योग बन रहे हैं। कहीं छुट्टियों पर जाना मजेदार हो सकता है। प्रॉप्रर्टी की कोई डील फाइनल हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – गुलाबी कुंभ- रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव कम करने के लिए काम बांट दें। किसी को रेलवे स्टेशन लेने जाना पड़ सकता है। किसी पार्टनरशिप से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का विश्वास जीतने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। अपने साथी के साथ दिन बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – केसरिया मीन- कार्यक्षेत्र पर किसी को प्रभावित करने में सफल होंगे। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा फिज़ूलखर्चों को कम करने से लाभ होगा। स्वस्थ खानपान का असर सेहत पर दिखाई देगा। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। परिवार के किसी युवा के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – इंडिगो


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...