Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 15th 2020 12:09 AM -- Updated: October 14th 2020 11:16 PM
आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2020

Forecast for 15th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- रियल स्टेटस से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किस स्कीम में निवेश करने की सोच सकते हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर उत्सव का माहौल रहेगा। कोई ऑफिशियल विदेश यात्रा पारिवारिक यात्रा में बदल सकती है। किसी नए अधिग्रहण से गर्व महसूस करेंगे। आपके साथी का आपके लिए समय निकालना थोड़ा मुशकिल होगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग- क्रीम वृषभ- किसी नई स्कीम में पैसा लगाना लाभदायक साबित होगा। वजन नियंत्रित करने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। इस समय अनसुलझे मामलों को प्राथमिकता दें। किसी मेहमान को घर बुलाने से हिचकिचा सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा पर जाने वाले लोग एंडवास बुकिंग करा लें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग- नारंगी मिथुन- पेशेवर मोर्चे पर आपके विचारों को सुना जाएगा। ज्वैलर्स के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। घरेलू मोर्चे पर किसी चीज़ को तुरंत करने की ज़रूरत है। किसी ड्राइव पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। नया घर व्यवस्थित करने के योग बन रहे हैं। किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग- आसमानी कर्क- किसी डील को पक्ष में करने के लिए अच्छे बातचीत कौशल की ज़रूरत है। फिज़ूल खर्चों को कम करने से ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत के मोर्च पर कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी नए स्थान पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी कानूनी मामले का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। किसी के करीब महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग- कोरल सिंह- कार्यक्षेत्र पर आपकी सलाह काफी अच्छी साबित होगी। आर्थिक मोर्चे पर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग- गुलाबी कन्या- अपनी कार्यक्षमता को लेकर चल रहे संदेह को दूर करने में सफल होंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत के मोर्चे पर ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करने से बचें। दोस्तों और करीबियों से मिलना हो सकता है। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों को लेकर मेहनत करनी होगी। शुभ अंक – 22 शुभ रंग- लाल तुला- नई नौकरी कर रहे लोग जल्दी चीजों को सीखेंगे। किसी चीज़ में निवेश को लेकर आशंकित हो सकते हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में शांति के लिए प्रतिस्पर्धा से बचें। अपने करीबियों से मिलने जा सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। युवा जोड़े एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग- मजेंटा वृश्चिक- किसी प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरा होने की सभी तारीफ करेंगे। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहतमंद करने के लिए व्यायाम करना लाभदायक रहेगा। किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए अच्छा समय चल रहा है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। आज आपका साथी आपके लिए कुछ विशेष कर सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग- पीच धनु- व्यवसायिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। आर्थिक परेशानी के चलते घर की मरम्मत का काम कराने में देरी होगी। स्वस्थ दिनचर्या अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। रहने के लिए उचित घर की तलाश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग- ब्राउन मकर- कोई आज जानबूझकर आपके काम में दखल कर सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर किए गए प्रयासों के चलते फिट रहेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। कहीं शहर से बाहर यात्रा करना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी को देखने की इच्छा हो सकती है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग- सफेद कुंभ- कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा कुछ भी करने से बचें। शेयर मार्केट में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं होगा। परिवार के किसी शुभ चिंतक को लेकर संदेह हो सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था हो जाएगी। प्रेम संबंधों को लेकर लगातार प्रयास करते रहें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग- क्रीमसन मीन- पर्सनली और प्रोफेशनली आज भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ अतिरिक्त कौशल सीखना आय में वृद्धि के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ाएगा। फिटनेस से जुड़े सामान में निवेश कर सकते हैं। कुछ व्यस्तता के चलते परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी पॉश एरिया में मकान खरीदने की संभावना है। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग- ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...