Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 15th 2021 12:02 AM -- Updated: October 14th 2021 08:51 PM
आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2021

Forecast for 15th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है, सभी काम बनेगा। आप जिस नौकरी की इच्छा रखते हैं उस दिशा में आगे कदम बढाए जाने की उम्मीद है। पढाई में खुद का किसी और से तुलना सही नहीं होगा,ख्याल रखें आप दूसरों से अलग हैं। लंबे समय से प्रतिक्षित फैमिली गेट टुगेदर रखने में कामयाब रहेंगे,पार्टी मजेदार होने वाली है। खान पान के उपर नियंत्रण रखना और सिर्फ हेल्दी फूड खाना आपकी अच्छी सेहत का राज है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन वृष समझदारी पूर्ण निवेश के जरिये आप अपना भविष्य सुरक्षित बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग किसी बड़ी खेल प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं उनका अभ्यास शानदार रहेगा। माता पिता यदि आपकी मर्जी नहीं चलने दे रहे तो अपनी बात समझाने का तरीका बदलें। आज ऑफिस में बॉस किसी महत्वपूर्ण काम के लिए ज्यादा देर तक रुकने को कह सकते हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीमसन मिथुन परिवार के लोगों से अपनी बात मनवाने के आज आपको थोड़ा दृढ रहना पड़ सकता है। क्लास टेस्ट के प्रति लापरवाही से बचें भविष्य में इसका असर आपके ग्रेड पर पड़ सकता है। किसी तत्त्काल पैसा बनाने वाली योजना के झांसे में आने से बचें ,नुकसान होने के संकेत हैं। एक बात जिसे आप लंबे समय से सीने में दफ्न कर रहे थे उसे हल्का करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : लाइट ग्रे कर्क अपने फिटनेस रुटिन में किसी दोस्त को शामिल कर लेने से व्यायाम को मजेदार बना सकते हैं। आप में से कुछ लोगों के नाम पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर होने के संकेत हैं,जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। यदि पेरेंट्स आपके करियर च्वाइस से खुश नहीं हैं तो आप उनका नजरिया बदलने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर हुए बदलाव के अनुसार ढलने में संकोच न करें,तरक्की में पीछे छूटने का खतरा रहेगा। पढाई के क्षेत्र में थोड़ा स्मार्ट बनने का प्रयास करें,परीक्षा की तैयारी अंतिम समय के लिए छोड़ना सही नहीं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : लाल सिंह कहीं रुका हुआ बड़ा पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी,निश्चिंत रहें। फास्ट फूड के शौकिन लोग अब सेहत को देखते हुए हेल्दी फूड लेना शुरु कर सकते हैं। संगीत में कोई ट्रैनिंग लेने की ख्वाहिश जल्द ही पूरा होने वाला है,सीखना शुरु करेंगे। ऑयल कंपनी में काम करने वालों को आज कल ज्यादातर टूर पर रहना पड़ सकता है। क्लास में कठिन लगने वाले चैप्टर को टाल देना आगे जाकर और मुश्किल खड़ी कर देगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : क्रीम कन्या यदि मन में किसी प्रतियोगिता परीक्षा का डर है तो उस पर काबू पाना होगा,बेस्ट देने का प्रयास करें। किसी के बातों में आकर ऐसी योजना में फंसने से बचें जो आपको स्वयं संदेहास्पद लग रहा हो,सतर्क रहें। अपनी नई कार से परिवार के लोगों को शहर के आस पास की जगह घुमाने ले जाना रोमांचक रहेगा। किसी परियोजना में होने वाली देरी के कारण आपको सीनियर्स के सामने जबाव देने की नौबत आ सकती है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पिच तुला दोस्त के द्वारा ऑफर किए गए प्रॉपर्टी डील को इंकार नहीं कर पाएंगे,पड़ताल कर लेना सही रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी जाने वाली है,भरोसे बनाए रखेंगे। स्कूल में आपकी उपलब्धियों के लिए शिक्षक द्वारा पीठ थपथपाए जाने से आपका मनोबल उंचा बना रहेगा। किसी तरह के घरेलू बहस में पड़ना आपके लिए सही नहीं होगा,मानसिक रुप से अशांत होने का खतरा है। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे,फायदा दिखेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : बैंगनी वृश्चिक किसी परियोजना के सफल समापन पर उन लोगों की सराहना हासिल होगी जो आपके लिए मायने रखते हैं। आप अपने शिक्षक की नजर में अच्छी छवि बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे,सफलता मिलेगी। रोजाना के व्यंजन की एकरसता को तोड़ने के लिए आज कुछ स्पेशल बनाने का प्लान किया जाने वाला है। आज किसी दूसरे शहर में आयोजित होने वाले स्कूल या कॉलेज का गेट टुगेदर ज्वाइन करने जा सकते हैं। अपने बच्चे का किसी बड़े संस्थान में एडमिशन करवाने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अप्रोच करेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : नारंगी धनु बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण नेडोशिएसन के लिए विदेश जाने की संभावना बन रही है। अपने किसी शानदार प्रदर्शन से शिक्षक का दिल जीत कर उनके गुड बुक में शामिल होंगे। जो लोग योग की शुरुआत करने जा रहे हैं उन्हें ये किसी विशेशज्ञ के निर्देशन में करना चाहिए। उस व्यक्ति की स्वीकृति का कोई मतलब ही नहीं जो आपके लिए कभी उपलब्ध ही नहीं होगा। पैतृक संपत्ति का हिस्सा पाने के लिए आपको अपने रिश्तेदारों से जूझने की नौबत आ सकती है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : आसमानी मकर शैक्षणिक स्तर पर होने वाली रुटिन असेसमेंट आपको अपने अंदर सुधार लाने के लिए प्रेरित करेगा। आपके घर का किराया बढाने से आपकी आमदनी में अच्छी बढोतरी होने की उम्मीद नजर आ रही है। दौड़ना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है,लंबी दूरी को रेस शुरु करने से पहले हल्के से शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र की नकारात्मकता आपको परेशान कर सकती है पर समय पर किया गया सुधार बचा लेगा। आप में से कुछ लोगों द्वारा अपने घर का रेनोवेशन करवाए जाने की संभावना है,जल्द शुरु हो सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद कुंभ कॉलेज की तरह से होने वाली ट्रिप की जिम्मेदारी दी जा सकती है,सबके साथ तालमेल बना कर चलें। जिस किसी परियोजना में आप लगे हुए हैं उसके कार्य में तेजी लाने की जरुरत महसूस कर सकते हैं। यदि आपको आर्थिक स्तर पर कोई समस्या आ रही है तो फिलहाल किसी परिचित से मदद ले सकते हैं। भाई बहन के साथ मिलकर कोई सेलिब्रेशन किए जाने की योजना बन सकती है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : नेवी ब्लू मीन आपको एक टीम लिडर की जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है,दायित्व के लिए तैयार रहें। कहीं से बना बनाया नोट्स मिल जाने से परीक्षा के लिए आपकी तैयारी आसान हो सकती है। मंदी के समय में प्रॉपर्टी सेल करने का कोई मतलब नहीं बनता,कुछ समय इंतजार कर लें। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। भविष्य के लिए अच्छी सेविंग्स की अहमियत देखते हुए खर्च में कटौती करने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लाइट ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...