Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 फरवरी, 2020

Written by  PTC NEWS -- February 15th 2020 11:36 PM
आज का राशिफल 16 फरवरी, 2020

आज का राशिफल 16 फरवरी, 2020

Forecast for 16th Feb 2020 by: Dr.Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष किसी डील को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव कम करने के लिए योगा करें और ध्यान लगाएं। यूनिफार्म सर्विस से जुड़े लोग शांत जगह पोस्टिंग की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपकी ज़रूरतों का ख्याल रखेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। जीवन में प्रेम की इच्छा रखने वाले लोगों को इंतज़ार करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हल्का हरा व़ृषभ किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। घर पर किसी नए सदस्य के अनुकूल होना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर अकेले ना जाएं। पढ़ाई में आपके प्रदर्शन की सभी तारीफ करेंगे। ज़रूरत के समय किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। आपके साथी आप में कम रुचि ले सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – केसरिया मिथुन अपने प्रयासों से वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए किसी चीज़ में सोच समझकर निवेश करें। अपनी कार्यक्षमता को निखारने की कोशिश करें। किसी काम में दोस्त की मदद ले सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी शौक को पूरा करने में आलस्य महसूस कर सकते हैं। अपने साथी के मूड को भांपने में कामियाब होंगे। शुभ रंग – 5 शुभ अंक – गाढ़ा लाल कर्क किसी वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर थोड़ी तरक्की करेंगे। परिवार में आपका पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी संपत्ति के अच्छे दाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ रंग – 4 शुभ अंक – डार्क कोरल सिंह धन संबंधित परेशानियां खत्म होने के साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी सावधानी बरतें। बेहतर लोगों के काम में शामिल होने से कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति आपके प्यार और स्नेह से घर का माहौल खुशनुमान रहेगा। विदेश यात्रा पर जा रहे लोगों यात्रा का आनंद उठाएंगे। खानदानी पैसा या प्रॉप्रर्टी मिलने की उम्मीद है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ रंग – 15 शुभ अंक – क्रीम कन्या किसी चीज़ में निवेश करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर काम को समय सीमा पर पूरा करने के लिए प्रायोजित तरीके से करें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवाद आसानी से सुलझ जाएगा। आज आपका साथी अपना वादा पूरा करने की हर कोशिश करेगा। शुभ रंग – 17 शुभ अंक – बोटल ग्रीन तुला अपने अच्छे प्रदर्शन से उच्च वेतन पाने में कामियाब होंगे। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को विवेक से काम लेने की जरूरत है। परिवार में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें। किसी इंटरव्यू में बैठने वाले छात्रों के सफल होने के योग हैं। अपने साथी के साथ कहीं घूमने प्लान ज़रूर बनाएं। शुभ रंग – 11 शुभ अंक – नारंगी वृश्चिक अगले हफ्ते पूरे होने वाले किसी काम को आज ही पूरा कर लेंगे। किसी शारीरिक एक्टिविटी को कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी चीज़ के लिए पैसा इकठ्ठा करना मुश्किल होगा। जीवनसाथी के मूड को संभालना मुश्किल हो सकता है। उच्च शिक्षा की तरफ रुझान हो सकता है। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। आपका साथी आपकी ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील हो सकता है। शुभ रंग – 4 शुभ अंक – डार्क कोरल धनु आर्थिक मोर्चे पर कोई वादा की गई धन राशि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी मदद कर सकता है। अपनी स्वच्छतता का ख्याल रखें। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करना फायदेमंद रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ रंग – 8 शुभ अंक – इलैक्ट्रिक ग्रे मकर आपकी कुशाग्रता व्यापार को बढ़ावा देने के काम आएगी। नियमित दिनचर्या अपनाने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आय बढ़ाने के लिए नए साधन खोजने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी को खाने का निमंत्रण दे सकते हैं। तुच्छ कारणों से उत्तेजित होने से बचने की कोशिश करें। अपने आकर्षण से दूसरों को आकर्षित करेंगे। शुभ रंग – 6 शुभ अंक – क्रीम कुंभ कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जीने की कोशिश करें। जीवनसाथी और करीबी कोई चीज़ करने के लिए उकसा सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं। विदेश पढ़ाई की इच्छा रखने वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों के बारे में ज़्यादा प्रचार ना करना बुद्धिमानी है। शुभ रंग – 1 शुभ अंक – पीला मीन किसी व्यापार से आय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को योग्य रोज़गार मिलने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। विवाह योग्य लोगों के लिए योग्य साथी की तलाश करना मुश्किल हो सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी या घर से उम्मीद के मुताबिक धन लाभ नहीं होगा। अपने साथी के साथ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें। शुभ रंग – 7 शुभ अंक – पर्पल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...