Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 मार्च, 2020

Written by  PTC NEWS -- March 15th 2020 11:24 PM
आज का राशिफल 16 मार्च, 2020

आज का राशिफल 16 मार्च, 2020

Forecast for 16th March 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी की दिया उधार वापिस नहीं होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत होंगे। किसी दूर स्थान यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। आपकी निराशा खुशियों में बदलेगी। प्रेम संबंधों में ज़्यादा प्रयास करने होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग मरुन वृषभ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपके काम में बदलाव के लिए दबाव बना सकता है। सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। मानसिक शांति और सुकुन का अनुभव करेंगे। अपने साथी से मिलना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग कॉफी मिथुन किसी सीनियर के साथ रहने का फायदा मिलेगा। किसी को दिया उधार जल्दी ही वापिस मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात से सहमत नहीं होंगे। विदेश यात्रा पर जाना यादगार अनुभव साबित होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – गुलाबी कर्क आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। किसी काम के पूरा ना होने के कारण कोई सीनियर नाराज़ हो सकता है। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। परिवार के बुज़र्गों का सम्मान करेंगे। किसी दूर स्थान यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी को भावनात्मक सहयोग देंगे। अपने साथी के साथ विंडो शॉपिंग का मज़ा लेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – पीच सिंह कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ में व्यस्त रहेंगे। किसी चीज़ में निवेश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा। व्यायाम के कारण थकान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपसे मदद की उम्मीद करेगा। किसी गुप्त प्रशंसक से गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – ग्रे कन्या धन का खर्च अधिक हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद की कोशिश करेंगे। स्वस्थ खानपान के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी काम को लेकर परिवार के सदस्य पर हावी हो सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – केसरिया तुला किसी व्यवसाय में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी काम को कर संतुष्ठि महसूस करेंगे। कोई दोस्त आपको सेहतमंद जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करेगा। मातापिता आपसे किसी चीज़ का जबाव मांग सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाकर खूब एंजॉय करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपका साथी शादी को लेकर आपके निर्णय का सम्मान करेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन वृश्चिक किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी इंवेट को प्लान करने में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रॉप्रर्टी के लिए दिन अच्छा है। युवा जोड़े एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 13 शुभ रंग – बेज़ धनु कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाने की आदत डालें। परिवार के किसी सदस्य को प्रोत्साहित करेंगे। किसी करीबी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – हरा मकर आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपको मेहनत का फल मिलेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ अच्छा महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह छुट्टियों पर जा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने से सफलता मिलेगी। किसी के साथ प्रेम संबंधों का इज़हार कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – मजेंटा कुंभ आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र कोई सीनियर आप पर पूरा भरोसा दिखाएगा। वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। नईनई जगह यात्रा पर जाने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – कॉफी मीन काम को अधूरा छोड़ने की आदत को छोड़ दें। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के बुज़ुर्ग अपने अधिकारों को लेकर कमतर महसूस करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। पढ़ाई में आपका फोकस अच्छा रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...