Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 16th 2021 12:03 AM -- Updated: February 15th 2021 10:46 PM
आज का राशिफल 16 फरवरी 2021

आज का राशिफल 16 फरवरी 2021

Forecast for 16th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- सोच-समझकर किए गए निवेश से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। बिजनेस में चीज़ें आपकी इच्छानुसार चलेंगी। सही खानपान और एक्टिव जीवनशैली से अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - मरुन वृषभ- धन संबंधित मामलों में किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र पर मिली किसी सफलता के चलते आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से चले आ रहे शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलेगा। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। कुछ परिस्थितियों के चलते अपने साथी के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - पीच मिथुन- कागज़ी कार्यवाही पूरी होने के कारण कोई लोन पास हो सकता है। नौकरी का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। किसी प्रॉप्रर्टी के खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर चला आ रहा असमंजस धीरे-धीरे दूर होगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे कर्क- समयसीमा से पहले काम पूरा कर दूसरों से आगे निकलने में सफल होंगे। अपनी प्रतिभा से अच्छे ऑफर पाकर आर्थिक स्थिति मज़बूत कर पाएंगे। किसी बीमारी में वैकल्पिक दवाई अपनाना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी या माता-पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करने का मौका मिलेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों को दोबारा जीवंत करने के प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बोटल ग्रीन सिंह- आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी किसी बात को कहते समय सतर्क रहें। मौसम बीमारी से परेशान चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करा सकते हैं। किसी मज़ेदार यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हल्का हरा कन्या- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कराने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने का प्रयास करेंगे। कोई नया व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी यात्रा के दौरान समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क कोरल तुला- आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सभी सराहना करेंगे। अपने प्रयासों से अच्छा स्वास्थ्य पाने में सफल होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी के निर्णय को लेकर दोबारा विचार करने की ज़रुरत है। पढ़ाई को लेकर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। रोमांस के ख्यालों में खोए रह सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नारंगी वृश्चिक- पिछले किए गए निवेश के चलते धन लाभ होगा। किसी ऑर्गेनाइजेशन में योगदान के चलते अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपके कार्यों से असहमत हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कानूनी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। रोमांस के दोबारा जीवन में आने की संभावना है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – केसरिया धनु- चैरिटी के कामों को करने से अपार संतोष मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को पाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जल्दी परिणाम पाने की मांग करने वाले निराश हो सकते हैं। पारिवारिक समारोह को सफल बनाने के आपके उत्साह की सभी तारीफ करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। नए वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। दूसरी प्राथमिकताओं के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – क्रीमसन मकर- आय के कई स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कोई आपको प्रमोशन पाने के लिए प्रेरित कर सकता है। किसी नए व्यायाम को अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों या करीबियों के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। परिवार में किसी की प्रगति ना हो पाने के कारण हताश हो सकते हैं। किराए के लिए उपयुक्त घर की व्यवस्था करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – क्रीम कुंभ- किसी वाहन या महंगे अप्लायंस को खरीदने में सफल होंगे। किसी नए जॉब को सफलतापूर्वक करने में कामियाब होंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करने का मौका मिलेगा। रहने के लिए उचित घर की व्यव्सथा हो जाएगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गाढ़ा लाल मीन- धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। अपनी पेशेवर क्षमता के चलते शीर्ष लोगों के बीच जगह बनाने में सफल होंगे। योग और व्यायाम के चलते बीमारियों से दूर रहेंगे। परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य का विवाह फिक्स हो सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी घर के नवीनीकरण में व्यस्त रह सकते हैं। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – पर्पल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...