Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 16th 2021 12:05 PM -- Updated: January 16th 2021 01:39 PM
आज का राशिफल 16 जनवरी 2021

आज का राशिफल 16 जनवरी 2021

Forecast for 16th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) घर के लिए आवश्यक वास्तु खरीद कर सकते हैं। रूटीन से बचने के लिए छुट्टियां मानाने जा सकते हैं। सहायक स्वाभाव से सामाजिक जीवन में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आय के नए विकल्प मिलने से आर्थिक स्तिथि संतोषजनक रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने जाने के संकेत हैं। लकी नंबर: 9 लकी कलर: सैंडी ब्राउन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) आपसी मनमुटाव ख़त्म होने से घर में संबंध सुधरेंगे। आर्थिक स्तिथि स्थिर होगी। कला से जुड़े लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के प्रयासों को मान्यता मिलेगी। स्वास्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने के संकेत हैं। कुछ लोगों के विदेश यात्रा के योग हैं। सामाजिक जीवन संतोषजनक रहेगा। मन विचलित होने से लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: स्काई ब्लू मिथुन (मई 21 - जून 21) परिवार के साथ समय व्यतीत करने काs अवसर मिलेगा। ऑफिस में जटिल परिस्थितियों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। रिटेल से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं होंगे। सोच-समझकर निवेश करने में भलाई होगी। किसी की नई वस्तु से आपको ईर्ष्या हो सकती है। पार्टनर के साथ मिलकर संबंधों में जान फूंकने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 2 लकी कलर: डीप स्काई ब्लू कर्क (जून 22 - जुलाई 22) शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में किये बदलाव सहकर्मियों को पसंद नहीं आने के संकेत हैं। बैंक बैलेंस संतोषजनक बना रहेगा। समाज में सहायक व्यवहार आपको लोकप्रिय बनाए रखेगा। नियमित रूटीन से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। सोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन लाभदायक होगा। लव लाइफ खुशियों से भरी होने की संभावना है। लकी नंबर: 8 लकी कलर: वाइट सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) कैरियर के क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक जीवन में आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। स्वास्थ अच्छा बनाये रखने के लिए मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाने के संकेत हैं। सामाजिक जीवन में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से शुभ संदेश मिलेंगे। लकी नंबर: 18 लकी कलर: मजेंटा कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी। व्यावसायिक जीवन में समय से कार्य ख़तम कर पाएंगे। घर में सुख-शांति के माहौल से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में लाभ मिलेगा। कुछ लोगों की यात्रा असुविधाजनक हो सकती है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। कुछ लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। लकी नंबर: 5 लकी कलर: लाइट ग्रीन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) मिले हुए अवसरों का सही उपयोग करने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक जीवन में रुके हुए कार्यों को खत्म करना होगा। सामाजिक समारोह में दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा करने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ अच्छा बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। पार्टनर की व्यस्तता से लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। लकी नंबर: 9 लकी कलर: डार्क रेड वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) नए डाइट प्लान से आपका स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। व्यवसायिक जीवन में परिस्थितियां आरामदायक होंगी। मीडिया से जुड़े लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। समय के अभाव से घर के नवीनीकरण कार्य को रोकना पड़ सकता है। वेकेशन पर जाने के लिए समय अनुकूल है। शुभचिंतक आपकी सहायता करने में सफल होंगे। लव लाइफ में अनबन होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 1 लकी कलर: येलो धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) ऑफिस में कार्यकुशलता से काम जल्दी निपट जाएंगे। कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवारवालों के साथ यात्रा रोमांचक होगी। गृहिणियों को कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेम की तलाश में विलम्ब होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 6 लकी कलर: क्रीम मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) आपके प्रयासों से घर में शांति का माहौल बना रहेगा। रिटायर्ड लोगों को रुचियों की ओर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। फिट रहने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में रुकावटें आने की संभावना है। वर्तमान व्यवसायिक जीवन संतुष्टि देगा। विद्यार्थियों को अपना प्रदर्शन सुधारने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए कोशिश करनी होगी। लकी नंबर: 7 लकी कलर: लेमन कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) नौकरी में बदलाव के लिए नए विकल्प मिलेंगे। घर में बच्चों के साथ ख़ुशी से भरा समय व्यतीत होगा। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ की ओर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। तेज़ गति से वाहन चलाने की आदत बदलनी होगी। लाभदायक प्रॉपर्टी की डील मिलने के संकेत हैं। दोस्तों का दायरा बढ़ने के आसार हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी। लकी नंबर: 6 लकी कलर: क्रीम मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) आज आप अपनी रुचियों की ओर ध्यान दे सकते हैं। स्वास्थ से जुड़े प्रयासों से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक जीवन में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। पति/पत्नी के साथ मतभेदों को प्रेम से सुलझाएं। घर में बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। दोस्तों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ उत्साह से भरी होगी। लकी नंबर: 2 लकी कलर: डीप स्काई ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...