Advertisment

आज का राशिफल 16 नवंबर 2020

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 16 नवंबर 2020
Advertisment
Forecast for 16th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu; Consultant)
Advertisment
मेष- आपके अंदर पैसा कमाने की क्षमता है। करियर को लेकर ये समय अच्छा चल रहा है। वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। माता-पिता या बुज़ुर्ग आपसे किसी निर्णय के साथ चलने की उम्मीद करेंगे। प्रोफेशनली और पर्सनली यात्राओं पर जाना लाभदायक होगा। घर का किराया देने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 5 शुभ रंग- पर्पल वृषभ- किसी महंगी चीज़ की खरीददारी को लेकर असमंजस महसूस कर सकते हैं। फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करने का संकल्प लेंगे। घर के फ्रंट को सुंदर और आकर्षक बनाकर अपार संतोष महसूस करेंगे। सड़क मार्ग से किसी यात्रा पर जाने में देरी हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी। किसी कानूनी कार्यवाही में जीत मिलने की संभावना है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - सफेद मिथुन- किसी व्यवसाय से लाभ की संभावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। नियमित व्यायाम करने से अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव हो सकता है। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में रोमांस वापिस लाने में कोई दोस्त मदद कर सकता है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - मरुन
Advertisment
कर्क- आय में वृद्धि की संभावनाएं हैं। अपनी एक्टिव लाइफ से जीवन में सुधार करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर अपने प्रयासों को करने के लिए पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए काम से ब्रेक ले सकते हैं। किसी घर का काम करा सकते हैं या कोई फ्लैट खरीद सकते हैं। किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - चैरी
Advertisment
सिंह- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए आपसे सलाह ली जा सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखना अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना संतोषजनक रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी। प्रेम संबधों में चल रहे मतभेदों को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - चॉकलेट कन्या- आय के नए स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के किसी मज़ेदार ट्रिप पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। पुराना प्यार जीवन में वापिस आ सकता है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – टरक्वॉइश
Advertisment
तुला- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर बदलाव करने की इच्छा में समय लग सकता है। सेहत को लेकर किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर का निर्माण कराना किसी उपलब्धि जैसा प्रतीत होगा। पढ़ाई में एकाग्रता के साथ मेहनत करने से सफल होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - नारंगी वृश्चिक- किसी पिछले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। किसी चीज़ में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बीमारियों को दूर रखने में मददगार साबित होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके हिसाब से चलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - लाल
Advertisment
धनु- वित्तीय रूप से खुद को मज़बूत स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने का दबाव हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग हैं। किसी करीबी के साथ ड्राइव पर जा सकत हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी प्रतियोगिता की तैयारियां सुचारू रूप से चलेंगी। आपके साथी के आइडिया आपको पसंद आ सकते हैं। शुभ अंक - 28 शुभ रंग - सफेद
Advertisment
मकर- आर्थिक मोर्चे पर चीज़ों में सुधार के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग हैं। बच्चों और भाई-बहनों के साथ समय बिताने से रिश्ते मज़बूत होंगे। किसी यात्रा पर जाना आनंददायक होगा। मकान मालिकों को अच्छा किराया मिलने की संभावना है। पढ़ाई में किसी की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी को किसी काम को पूरा करने में आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - सिल्वर कुंभ- किसी फाइनेंशियल डील को करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर व्यस्त लेकिन तनावमुक्त रहेंगे। अपने प्रयासों से अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर किसी काम को कराने की इच्छा पूरी होगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझेगा। जीवनसाथी से मिली केयर और समर्थन आपको संतोष देगा। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - सिल्वर मीन- धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को दक्षता के साथ करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर बढ़ती जागरुकता के चलते नियमित व्यायाम को प्रेरित होंगे। परिवार के किसी युवा सदस्य की कंपनी को एंजॉय करेंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। लंबे समय से किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की इच्छा जल्द पूरी होगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – हल्का हरा
Advertisment
-
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment