Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 सितंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- September 16th 2021 12:01 AM -- Updated: September 15th 2021 10:32 PM
आज का राशिफल 16 सितंबर 2021

आज का राशिफल 16 सितंबर 2021

Forecast for 16th Sep 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष दूर रहकर काम करवाने की अपनी समस्याएं हैं ,टीम को सामने से हैंडल करने का फायदा मिलेगा। किसी और की संपन्नता देखकर जलन महसूस होने वाली है,बेवजह ही आप इन बातों से दुखी रहेंगे। परिवार के साथ घूमने जाना बेहद आनंददायक रहने वाला है,आज निकलने का प्लान बन सकता है। भाई बहन के साथ पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आपसी सहमति से फैसला लिया जाना संतोषजनक रहेगा। वित्तीय स्तर पर आपके मजबूत रहने की संभावना है,आमदनी का अन्य जरिया मिलने के संकेत हैं। सेहत के स्तर पर की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम दिखना शुरु हो सकता है ,संतुष्टि मिलेगी। जल्द ही आपके द्वारा निवेश के मकसद से प्रॉपर्टी खरीदे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : परपल वृष आपकी पुरानी कंपनी जिसे आपने छोड़ा था आपको ज्यादा सैलरी ऑफर कर बुला सकता है। सही इंसान की चापलुसी करने से आपको शैक्षणिक स्तर पर फायदा मिलेगा,बेझिझक करेंगे। नाइट जॉब और फ्रिलांस काम करने वालों की आमदनी बढने की संभावना नजर आ रही है। जो लोग किसी खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे अब उनकी तैयारी गति पकड़ने वाली है। अपने अस्वस्थ माता पिता की देखभाल करने के लिए उनके पास जाने की जरुरत पड़ सकती है। फिट और सेवस्थ रहने के लिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गहरा हरा मिथुन आप में से कुछ लोगों द्वारा शैक्षणिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया जाने वाला है। मार्केटिंग का काम करने वाले इस सप्ताह के स्टार परफार्मर साबित हो सकते हैं। बुजुर्गों को अपने पोते पोतियों के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। आज आपको उपहार के तौर पर पैसे की आमदनी होने वाली है,उत्साहित रहेंगे। किसी जरुरी काम से अचानक आपके यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी का उलझा मामला अब सुलझ जाने की संभावना है शुभ अंक : 4 शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे कर्क काफी समय से चल रही दांतो की समस्या से छुटकारा पाने का रास्ता मिल जाएगा। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे,आमदनी बढेगी। वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। किसी के ऑफिस का वर्कलोड शेयर कर उसकी प्रशंसा पाने का हकदार हो सकते हैं। परिवार के नौजवान को समझने के लिए उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। फिटनेस के लिए एरोबिक्स क्लास ज्वाइन करने का जल्द ही फायदा मिलने लगेगा। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : क्रीम सिंह पुश्तैनी संपत्ति का हिस्सा हासिल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। बिजनेस प्लान इंप्लिमेंट करने से पुर्व अच्छी तैयारी रखें जल्दबाजी से काम बिगड़ जाएगा। आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितकर होगा। यदि आप आगे रहना चाहते हैं तो सहपाठियों के साथ तालमेल बनाकर चलना सही रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। प्रॉपर्टी को रेंट पर देने का विचार सही नजर आ रहा है,आमदनी और सुरक्षा दोनों मिलेगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : ग्रीन कन्या बॉस के किसी निजी काम में सहायता करके आप उनके नजदीक जा सकते हैं,लाभ होगा। स्कूल का काम बढ जाने से आज सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलने वाली,व्यस्तता रहेगी । मार्केटिंग का काम करने वालों को आज काफी यात्रा करनी पड़ सकती है,काम सफल रहेगा। परिवार में होने वाली किसी बहुप्रतिक्षित शादी के लिए सोने के गहनों की शॉपिंग की जाएगी। आमदनी बढने की उम्मीद नजर आ रही है,वित्तीय स्तर पर स्थिरता की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ विवाद में न पड़ें मामला बढ जाने की संभावना है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : पिंक तुला शेप में वापस आने के लिए किया जा रही कठिन प्रयास साकारात्मक असर दिखाना शुरु करेगा। आपके द्वारा शुरु किया गया स्टार्टअप के लिए वित्तीय मदद मिलने की उम्मीद पूरी होगी,काम बनेगा। नए उपक्रमों से फायदा मिलने में अभी वक्त लग सकता है,पॉजिटिविटि बनाए रखने की जरुरत होगी। परिवार के सदस्यों के बीच की असहमति दूर हो जाने की उम्मीद है,स्थिति सामान्य होने के संकेत हैं। बच्चों को पढाई में आपके मदद की जरुरत पड़ने वाली है,सहयोग मिल जाने से बेहतर परिणाम ला सकेंगे। आज आपको शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल टूर के लिए जाना पड़ सकता है,निकलने के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बैंगनी वृश्चिक कार्यक्षेत्र के उलझन वाली परिस्थिति से निकलने के लिए किसी के साथ बातचीत करनी चाहिए। परिवार के किसी बड़े की मदद मिल जाने से आपको पढाई की कठिनाइयों से निकाला जा सकेगा। किसी विदेशी पर्यटन स्थल पर समय बिताना आपकी स्मृति पटल पर अंकित हो जाने वाला है। व्यायाम करते समय अत्यधिक तनाव आपको होने वाले फायदे से बंचित कर सकता है,सतर्क रहें। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, खतरा होने के संकेत नजर आ रहे हैं। कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है,सक्रिय जीवनशैली अपनानान होगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : सी ग्रीन धनु आज आप परिवार के साथ किसी रिश्तेदार को देखने शहर से बाहर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी मदद करने आएगा इस इंतजार में समय बर्वाद न करें। क्लास में अपनी कम उपस्थिति को लेकर सतर्क हो जाएं,परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। आप अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुरुप व्यायाम का तरीका ढूंढने में सफल होंगे। वर्तमान समय में सोना खरीदना या प्रॉपर्टी में निवेश करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आज आप किसी प्रॉपर्टी मेला का हिस्सा बनने वाले हैं,बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लेवेन्डर मकर पढाई के क्षेत्र आपके द्वारा की जा रही कठिन मेहनत आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी। आपको किसी दूसरे देश से जॉब ऑफर आने की उम्मीद है,अपने सारे पेपर तैयार रखें। किसी शादी या अन्य पार्टी में लंबे समय बाद कई रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। दाम में बढोतरी के कारण आपको अपना शार्टलिस्ट किया हुआ प्रॉपर्टी छोड़ना पड़ जाएगा। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। साधारण बिमारियों के लिए घरेलू नुस्खे से ज्यादा बेहतर कुछ और नहीं हो सकता,निश्चिंत रहें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी कुंभ आज परिवार में कोई सरपप्राइज आपका इंतजार कर रहा है,इसका भरपुर आनंद लेंगे। लंबी और रोमांचक यात्रा के लिए आपको तैयार रहने की जरुरत है,जल्द ही निकल सकेंगे। किसी ऐसे सामान के लिए पर्याप्त इंतजाम रहेगा जिसे आप लंबे समय से करना चाह रहे थे। डाइट फॉलो करना आपके लिए जरुरी है पर इसे बिना किसी दबाव शुरु करना संभव नहीं। आपकी प्राइम प्रॉपर्टी का डिमांड अचानक बढ जाने की संभावना दिख रही है,उत्साहित रहेंगे। क्लाइंट की संख्या में कमी शुरु हो जाने आपके व्यापारा को असंतुलित कर सकता है,सतर्क रहें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : गहरा नीला मीन आज आपके प्रोफेशनल क्षमता को आजमाया जा सकता है,खुद को तैयार रखना होगा। स्कूल का काम अधूरा रहने से शिक्षक के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है,सतर्क रहें। डिजिटल दुनियां में हद से ज्यादा समय बिताना आपके स्वास्थ को खराब करने वाला है। आज आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं,यादगार सफर रहेगा। आपके द्वारा किए गए समाजिक कार्य या चैरिटी का काम से बेहद संतोषजनक रहने वाला है। आपमें से कुछ लोग फिटनेस के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरु कर इसका अभ्यास करेंगे। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद नजर आ रही है,आमदनी बढने की संभावना है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...